खेल की खबरें | इंग्लैंड के मुख्य कोच ने कहा, स्टोक्स पर वापसी के लिये दबाव नहीं बनाएंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. इंग्लैंड के मुख्य कोच क्रिस सिल्वरवुड ने मंगलवार को कहा कि भारत के खिलाफ वर्तमान टेस्ट श्रृंखला में टीम के संघर्ष करने के बावजूद वह आलराउंडर बेन स्टोक्स पर मानसिक स्वास्थ्य अवकाश से वापसी करने के लिये दबाव नहीं बनाएंगे।

लंदन, 17 अगस्त इंग्लैंड के मुख्य कोच क्रिस सिल्वरवुड ने मंगलवार को कहा कि भारत के खिलाफ वर्तमान टेस्ट श्रृंखला में टीम के संघर्ष करने के बावजूद वह आलराउंडर बेन स्टोक्स पर मानसिक स्वास्थ्य अवकाश से वापसी करने के लिये दबाव नहीं बनाएंगे।

लार्ड्स में भारत के हाथों दूसरे टेस्ट मैच में 151 रन से हार के एक दिन बाद सिल्वरवुड ने कहा कि स्टोक्स को मानसिक रूप से स्वस्थ होने के लिये जितना समय चाहिए उतना उन्हें दिया जाएगा। कप्तान जो रूट ने भी पांच मैचों की श्रृंखला शुरू होने से पहले ऐसा ही कहा था।

सिल्वरवुड ने कहा, ‘‘मेरे दृष्टिकोण से हम उन्हें वापसी करने के लिये नहीं कहने जा रहे हैं। मुझे नहीं लगता है कि ऐसे मामलों में आप दबाव बना सकते हो। मैं इंतजार करूंगा। हम उनका तब तक इंतजार करेंगे जब तक कि वह स्वयं आकर न कहें कि मैं खेलने के लिये तैयार हूं। ’’

स्टोक्स ने पिछले महीने पाकिस्तान के खिलाफ इंग्लैंड की वनडे में 3-0 से जीत के बाद अनिश्चितकालीन अवकाश ले लिया था।

सिल्वरवुड ने रूट की इस बात का समर्थन किया कि मानसिक स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील मामले में किसी पर दबाव नहीं बनाया जा सकता है।

उन्होंने कहा, ‘‘इसमें कोई समयसीमा नहीं है। मैं फिर से कह रहा हूं कि हमारे लिये बेन का, उनके परिवार का स्वस्थ रहना महत्वपूर्ण है ताकि वह दमदार वापसी कर सके। हमारे लिये उस स्थिति में पहुंचना महत्वपूर्ण है जबकि वह वापसी करने और इंग्लैंड के लिये अच्छा प्रदर्शन करने के लिये स्वयं को मानसिक रूप से तैयार समझें।’’

इंग्लैंड तीसरे टेस्ट मैच के लिये बुधवार को टीम घोषित कर सकता है। तेज गेंदबाज मार्क वुड की फिटनेस पर सवालिया निशान लगा है। वह दूसरे टेस्ट में क्षेत्ररक्षण करते समय चोटिल हो गये थे। तीसरा टेस्ट 25 अगस्त से हैंडिग्ले में खेला जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs MI, IPL 2026 54th Match Stats And Preview: रायपुर में आज होगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम मुंबई इंडियंस के बीच हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच में बन सकते हैं ये बड़े रिकॉर्ड्स

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 55वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को हराकर जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी दिल्ली कैपिटल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs MI, IPL 2026 54th Match Toss Winner Prediction: शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम मुंबई इंडियंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

CSK vs LSG, IPL 2026 53rd Match Scorecard: एमए चिदंबरम स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स ने चेन्नई सुपरकिंग्स के सामने रखा 204 रनों का टारगेट, जोश इंग्लिस ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड