ENG vs AUS, ICC T20 World Cup 2021: कप्तान आरोन फिंच ने खेली जुझारू पारी, इंग्लैंड को जीत के लिये मिला 126 रन का लक्ष्य

इससे पहले सलामी बल्लेबाज वार्नर वोक्स की गेंद पर बल्ला भिड़ाकर विकेटकीपर को कैच थमा बैठे. फिर इंग्लैंड ने दूसरा करारा झटका स्मिथ को आउट कर दिया. क्रिस जोर्डन की आफ कटर पर वोक्स ने उनका लाजवाब कैच लपका. वोक्स ने फिर चौथे ओवर में मैक्सवेल को पगबाधा आउट किया.

इंग्लैंड (Photo Credits: Twitter)

दुबई: आस्ट्रेलियाई टीम ने कप्तान आरोन फिंच (Aaron Finch) की मुश्किल परिस्थितियों में खेली गयी 44 रन की पारी और एशटन एगर (Ashton Agar) (20) के साथ छठे विकेट के लिये उनकी 47 रन की साझेदारी से शनिवार को यहां आईसीसी पुरूष टी20 विश्व कप (ICC T20 World Cup) के सुपर 12 चरण के ग्रुप एक मैच में चिर प्रतिद्वंद्वी इंग्लैंड (England) के खिलाफ खराब शुरूआत के बावजूद 125 रन बनाये. ENG vs AUS, ICC T20 World Cup 2021: क्रिस वोक्स ने की शानदार गेंदबाजी, ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को दिया 126 रनों का लक्ष्य

बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद आस्ट्रेलिया की शुरूआत काफी खराब हुई जिसने दूसरे, तीसरे और चौथे ओवर में क्रमश: डेविड वार्नर, स्टीव स्मिथ और ग्लेन मैक्सवेल के विकेट गंवा दिये जिससे पावरप्ले में उसका स्कोर तीन विकेट पर 21 रन था.

इससे बने दबाव का अंदाजा आस्ट्रेलियाई पारी की बाउंड्री से ही लगाया जा सकता है जिसमें सिर्फ सात चौके और पांच छक्के शामिल हैं. इंग्लैंड के लिये सबसे सफल गेंदबाज क्रिस जोर्डन रहे जिन्होंने 17 रन देकर तीन विकेट अपने नाम किये. गेंदबाजी के साथ क्षेत्ररक्षण में शानदार प्रदर्शन करने वाले क्रिस वोक्स ने 23 रन देकर पावरप्ले में दो विकेट प्राप्त किये.

टाइमल मिल्स हालांकि 45 रन देकर थोड़े महंगे रहे, लेकिन दो विकेट झटकने में कामयाब रहे. आदिल राशिद और लियाम लिविंगस्टोन ने एक एक विकेट प्राप्त किया. एगर ने स्कोर बढ़ाने की कोशिश में 17वें ओवर में वोक्स पर लगातार दो छक्के जमाकर इस ओवर में टीम के खाते में सबसे ज्यादा 20 रन जोड़े. पर वह अगले ओवर में मिल्स की चौथी गेंद का शिकार हुए. पैट कमिंस क्रीज पर उतरे जिन्होंने अगली दो गेंद पर लगातार छक्के जमाये.

इसके बाद फिंच (49 गेंद में चार चौके) 19वें ओवर की पहली गेंद पर क्रिस जोर्डन की गेंद को ऊंचा खेलकर लांग आफ में कैच आउट हुए. अगली ही यार्कर गेंद पर कमिंस (12 रन, तीन गेंद, दो छक्के) बोल्ड हो गये. मिशेल स्टार्क ने अंत में छह गेंद में एक चौके और एक छक्के से 13 रन का योगदान दिया और मिल्स की गेंद पर आउट होने वाले अंतिम खिलाड़ी रहे.

इससे पहले सलामी बल्लेबाज वार्नर वोक्स की गेंद पर बल्ला भिड़ाकर विकेटकीपर को कैच थमा बैठे.

फिर इंग्लैंड ने दूसरा करारा झटका स्मिथ को आउट कर दिया. क्रिस जोर्डन की आफ कटर पर वोक्स ने उनका लाजवाब कैच लपका. वोक्स ने फिर चौथे ओवर में मैक्सवेल को पगबाधा आउट किया.

इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन ने इस मैच में मोईन अली के बजाय आदिल राशिद से गेंदबाजी की शुरूआत करायी जिन्होंने सातवें ओवर में मार्कस स्टोईनिस को पगबाधा आउट किया जो खाता भी नहीं खोल सके थे. विकेटकीपर बल्लेबाज मैथ्यू वेड (18 रन) ही पिच पर कुछ देर टिक सके जिससे उन्होंने और फिंच ने पांचवें विकेट के लिये 30 रन जोड़े. पर लियाम लिविंगस्टोन ने उनकी पारी समाप्त कर दी. आस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने अपने महान खिलाड़ियों एशले मालेट और एलेन डेविडसन की याद में आज मैच के दौरान बांह पर काला बैंड पहना. आफ स्पिनर मालेट का कल जबकि आल राउंडर डेविडसन का आज निधन हो गया था. आस्ट्रेलिया ने मिशेल मार्श की जगह एगर को अंतिम एकादश में शामिल किया था.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट