खेल की खबरें | इंग्लैंड ने गत चैम्पियन वेस्टइंडीज को 55 रन पर समेटा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. स्पिनर मोईन अली और आदिल रशीद के बुने फिरकी के जाल में वेस्टइंडीज के बल्लेबाज फंस गए और इंग्लैंड ने गत चैम्पियन टीम को टी20 विश्व कप सुपर 12 चरण के पहले मैच में शनिवार को महज 55 रन पर समेट दिया ।

दुबई, 23 अक्टूबर स्पिनर मोईन अली और आदिल रशीद के बुने फिरकी के जाल में वेस्टइंडीज के बल्लेबाज फंस गए और इंग्लैंड ने गत चैम्पियन टीम को टी20 विश्व कप सुपर 12 चरण के पहले मैच में शनिवार को महज 55 रन पर समेट दिया ।

यह मुकाबला वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों और इंग्लैंड के गेंदबाजों के बीच बताया जा रहा था लेकिन दुनिया भर में टी20 लीगों में धूम मचाने वाले कैरेबियाई बल्लेबाजों ने निराश किया ।

वेस्टइंडीज के बल्लेबाज बड़े शॉट खेलने के प्रयास में विकेट गंवाते चले गए । वे क्रिकेट का यह मूलभूत सिद्धांत भूल गए कि जब चौके छक्के लगाने मुश्किल हों तो स्ट्राइक रोटेट करना जरूरी है ।

इंग्लैंड के गेंदबाजों ने काफी अनुशासित प्रदर्शन किया । वेस्टइंडीज की टीम अपने दूसरे न्यूनतम टी20 स्कोर पर आउट हो गई । उसका न्यूनतम टी20 स्कोर 45 रन है जो 2019 में इंग्लैंड के खिलाफ ही बना था ।

टी20 विश्व कप में यह 39 और 44 (दोनों नीदरलैंड) के बाद तीसरा न्यूनतम स्कोर है ।

रशीद ने 14 गेंद में सिर्फ दो रन देकर मध्यक्रम और निचले क्रम के विकेट लिये । इससे पहले मोईन ने टाॉस जीतकर गेंदबाजी के कप्तान इयोन मोर्गन के फैसले को सही साबित कर दिखाया । उन्होंने चार ओवर में सिर्फ 17 रन दिये ।

वेस्टइंडीज के लिये सिर्फ क्रिस गेल (13) ही दोहरे अंक तक पहुंच सके ।

लैंडल सिमंस और शिमरोन हेटमायेर ने हाथ खोलने की कोशिश की लेकिन मोईन ने दोनों को पवेलियन भेजा । दूसरे छोर से क्रिस वोक्स ने किफायती स्पैल डालकर एविन लुईस (छह) को आउट किया । टाइमल मिल्स ने गेल को रवाना किया ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू