खेल की खबरें | इंग्लैंड ने पाकिस्तान को दूसरे टी20 मैच हराकर श्रृंखला बराबर की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. कप्तान जोस बटलर (59) की अर्धशतकीय पारी के बाद मोईन अली (36) और लियाम लिविंगस्टोन (38) की आक्रामक बल्लेबाजी की बदौलत इंग्लैंड की टीम ने दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय में रविवार को यहां पाकिस्तान को 45 रन से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला को 1-1 से बराबर कर ली।  

लीड्स, 18 जुलाई कप्तान जोस बटलर (59) की अर्धशतकीय पारी के बाद मोईन अली (36) और लियाम लिविंगस्टोन (38) की आक्रामक बल्लेबाजी की बदौलत इंग्लैंड की टीम ने दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय में रविवार को यहां पाकिस्तान को 45 रन से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला को 1-1 से बराबर कर ली।  

पहले बल्लेबाजी का आमंत्रण मिलने पर इंग्लैंड की पारी 19.5 ओवर में 200 रन पर सिमट गयी। लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 155 रन ही बना सकी।

बटलर ने मोईन के साथ तीसरे विकेट के लिए 67 रन जोड़ने के बाद लिविंगस्टोन के साथ चौथे विकेट के लिए 52 रन की साझेदारी की।

इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने 39 गेंद की पारी में सात चौके और दो छक्के लगाये। मोईन अली ज्यादा आक्रामक रहे, जिन्होंने 16 गेंद की ताबड़तोड़ पारी में एक छक्का और छह चौके जड़े। दोनों बल्लेबाजों को मोहम्मद हसनैन (51 रन पर तीन विकेट) ने पवेलियन भेजा।

लिविंगस्टोन ने 23 गेंद की पारी में दो चौके और तीन छक्के लगाये।  

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम को कप्तान बाबर आजम (22) और मोहम्मद रिजवान (37) ने अर्धशतकीय साझेदारी से अच्छी शुरुआत दिलाई लेकिन इसके बाद टीम लगातार अंतराल पर विकेट गंवाते रही।

शादाब खान की 22 गेंद में 36 रन की नाबाद पारी के बाद भी पूरी टीम लक्ष्य से काफी दूर रह गयी।

इंग्लैंड के लिए शाकिब महमूद ने तीन जबकि आदिल राशिद और मोईन ने दो-दो विकेट लिये।

श्रृंखला का तीसरा मैच 20 जुलाई को खेला जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

\