खेल की खबरें | पहले वनडे में इंग्लैंड ने आयरलैंड को हराया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. विले को पिछले साल विश्व कप टीम से बाहर करके जोफ्रा आर्चर को तरजीह दी गई थी ।

विले को पिछले साल विश्व कप टीम से बाहर करके जोफ्रा आर्चर को तरजीह दी गई थी ।

पहली बार विश्व कप जीतने के बाद अपनी धरती पर यह इंग्लैंड का पहला वनडे मैच था । विले ने 30 रन देकर पांच विकेट चटकाये जिसकी बदौलत इंग्लैंड ने आयरलैंडको 44 . 4 ओवर में 172 रन पर आउटकर दिया । इसके बाद छह विकेट बाकी रहते लक्ष्य हासिल किया ।

यह भी पढ़े | Hardik Pandya and Natasa Stankovic Blessed With a Baby Boy: हार्दिक पांड्या बनें पिता, ट्वीट कर दी जानकारी.

एक समय पर हालांकि इंग्लैंड के चार विकेट 78 रन पर गिर गए थे लेकिन सैम बिलिंग्स ने 54 गेंद में नाबाद 67 रन बनाकर टीम को जीत तक पहुंचाया । उन्होंने इयोन मोर्गन के साथ 96 रन की अटूट साझेदारी की ।

इंग्लैंड ने 22 . 1 ओवर बाकी रहते लक्ष्य हासिल किया । इस श्रृंखला के जरिये आईसीसी क्रिकेट विश्व सुपर लीग का भी आगाज हो गया जो भारत में 2023 में होने वाले विश्व कप की क्वालीफिकेशन प्रक्रिया का हिस्सा है ।

यह भी पढ़े | IPL 2020 WAGs: क्या BCCI अनुष्का शर्मा, साक्षी धोनी समेत इन खिलाडियों की पत्नियों को UAE में होने वाले आईपीएल-13 के मैचों में जाने की अनुमति देगी?.

आयरलैंड के लिये कुर्टिस कैंफर ने 118 गेंद में चार चौकों की मदद से नाबाद 59 रन बनाये । आयरलैंड ने पांच विकेट सिर्फ 28 रन पर गंवा दिये थे लेकिन कैंफर ने उसे सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया ।

विले ने नयी गेंद से कहर बरपाते हुए आयरलैंड के कप्तान एंड्रयू बालबर्नी को जॉनी बेयरस्टॉ के हाथों लपकवाया । उन्होंने जेरेथ डेलानी और लोरकान टकर को लगातार दो गेंदों में आउट किया लेकिन कैंफर ने उनकी हैट्रिक नहीं होने दी ।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट