खेल की खबरें | इंग्लैंड के लंच तक पांच विकेट पर 155 रन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. इससे इंग्लैंड की कुल बढ़त 162 रन हो गयी और ब्रेक तक कप्तान बेन स्टोक्स 13 और विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो एक रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे।

इससे इंग्लैंड की कुल बढ़त 162 रन हो गयी और ब्रेक तक कप्तान बेन स्टोक्स 13 और विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो एक रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे।

जो रूट ने खेल शुरु होते ही इंग्लैंड टीम के इरादे जाहिर कर दिये और आस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस (33 रन देकर दो विकेट) पर रिवर्स शॉट लगाने का प्रयास किया जो विफल रहा। रूट और हैरी ब्रुक 46-46 रन बनाकर आउट हुए।

कमिंस ने रविवार को बारिश की बाधा के कारण अधूरे रहे अपने ओवर से शुरुआत की। इंग्लैंड की टीम 10.3 ओवर में दो विकेट पर 28 रन के स्कोर से खेलने उतरी।

रूट ने कमिंस के खिलाफ विकेटकीपर के सिर के ऊपर शॉट लगाने की कोशिश की लेकिन यह प्रयास कारगर नहीं रहा। पर उन्होंने स्कॉट बोलैंड के अगले ओवर में यही शॉट लगाया जिससे एक छक्का लगा और इसके तुरंत बाद इसी स्ट्रोक से उन्होंने चार रन जुटाये। फिर आस्ट्रेलिया को बाउंड्री पर एक क्षेत्ररक्षक लगाना पड़ा।

रूट ने 18वें ओवर में फिर कमिंस पर रिवर्स शॉट लगाने का प्रयत्न किया जो फिर असफल रहा।

रूट और ओली पोप ने तीसरे विकेट के लिए 50 रन की भागीदारी निभायी, पर कमिंस की शानदार इनस्विंगर ने पोप का विकेट झटका जिन्होंने 14 रन बनाये।

आस्ट्रेलिया के लिए स्पिनर नाथन लियोन (34 रन देकर दो विकेट) ने रूट को चकमा दिया और एलेक्स कैरी ने उन्हें स्टंप आउट किया। मेहमान टीम के लिए यह महत्वपूर्ण विकेट था।

मार्नस लाबुशेन ने लियोन की गेंद पर ब्रुक का कैच लपका।

इंग्लैंड ने पहली पारी आठ विकेट पर 393 रन बनाकर घोषित की थी जिसके जवाब में आस्ट्रेलिया ने उस्मान ख्वाजा की 141 रन की शतकीय पारी की बदौलत पहली पारी में 386 रन बनाये थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी