खेल की खबरें | लंच तक इंग्लैंड के तीन विकेट पर 131 रन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. इंग्लैंड ने बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद पहले सत्र में तीन विकेट गंवाकर 131 रन बना लिये। हैरी ब्रूक 48 रन और मोईन अली 10 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं।

इंग्लैंड ने बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद पहले सत्र में तीन विकेट गंवाकर 131 रन बना लिये। हैरी ब्रूक 48 रन और मोईन अली 10 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं।

श्रृंखला का पहला टॉस जीतने के बाद गेंदबाजी का फैसला करने वाली आस्ट्रेलियाई टीम एशेज अपने नाम कर चुकी है।

इंग्लैंड ने केवल 60 गेंद में बिना विकेट गंवाये 50 रन बना लिये थे। पहले विकेट के लिए आक्रामक अर्धशतकीय साझेदारी में अहम रहे बेन डकेट 12वें ओवर में 41 रन पर आस्ट्रेलियाई टीम के रिव्यू लेने के बाद आउट हुए। मिशेल मार्श की गेंद पर विकेटकीपर एलेक्स कैरी ने कैच लपका।

आस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने अगले ओवर में जाक क्रॉले (22 रन) को स्लिप में स्टीव स्मिथ के हाथों कैच आउट कराया।

इसके बाद रूट महज पांच रन ही बना पाये थे कि जोश हेजलवुड की गेंद पर बोल्ड हो गये जिससे आस्ट्रेलिया ने अहम विकेट हासिल किया। इंग्लैंड ने 73 रन के स्कोर तक तीन विकेट गंवा दिये थे।

रूट के आउट होने के महज सात गेंद बाद ब्रूक को विकेटकीपर कैरी ने जीवनदान दिया, जब वह उनका कैच लपकने से चूक गये। फिर ब्रूक ने सकारात्मक बल्लेबाजी जारी रखते हुए अभी तक पहले सत्र के अंत तक सात चौके और दो छक्के जड़ दिये थे।

ब्रूक ने मिशेल स्टार्क पर लगातार चौके जड़ने के बाद लंच से पहले ओवर में एक छक्का जड़ा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd ODI Match भारत बनाम वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की बरसात, शुभमन गिल के दोहरे शतक से टीम इंडिया ने 406 रन का लक्ष्य किया हासिल

India vs West Indies, 2nd ODI Match Scorecard: गुवाहाटी में शुभमन गिल के दोहरे शतक की बदौलत टीम इंडिया ने चेस किया सबसे बड़ा टोटल, वेस्टइंडीज को हराकर सीरीज में बनाई 2-0 की अजेय बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Sushant Singh Rajput Case: सुशांत सिंह राजपूत मामले में नया मोड़? बहन प्रियंका ने पूर्व स्टाफ से मनी ट्रांसफर को लेकर किए तीखे सवाल, वीडियो वायरल

Pakistan vs Bangladesh, Asian Games 2026 1st Semi Final Match Date And Time: पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश पहला सेमीफाइनल मुकाबला कब और कितने बजे से खेला जाएगा? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी