खेल की खबरें | एशेज के शुरुआती टेस्ट में इंग्लैंड ने लंच तक तीन विकेट पर 124 रन बनाये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. इंग्लैंड ने इस दौरान ज्यादा आक्रामक रूख अख्तियार नहीं किया और सत्र में 12 चौके लगाने के साथ दौड़ कर रन चुराने पर जोर दिया।

इंग्लैंड ने इस दौरान ज्यादा आक्रामक रूख अख्तियार नहीं किया और सत्र में 12 चौके लगाने के साथ दौड़ कर रन चुराने पर जोर दिया।

एजबस्टन में बल्लेबाजों की मददगार पिच पर हालांकि लंच पर जाते समय ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा थोड़ा भारी हैं क्योंकि स्कॉट बोलैंड ने सत्र की आखिरी गेंद पर जैक क्राउली (61) को चलता किया। इस समय जो रूट 20 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे।

इंग्लैड ने बल्लेबाजी के लिए आसान पिच पर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया लेकिन चोट से वापसी कर रहे जोश हेजलवुड ने पारी के चौथे ओवर में सलामी बल्लेबाज बेन डकेट को विकेटकीपर एलेक्स कैरी के हाथों कैच करवाया।

मैच की पहली गेंद पर ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस की गेंद पर चौका जड़ने वाले क्राउली ने 56 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया।

उन्होंने इस दौरान ओली पोप (31) के साथ दूसरे विकेट के लिए 70 रन की साझेदारी कर मैच में इंग्लैंड की वापसी करायी।

इंग्लैंड के उपकप्तान पोप को अनुभवी स्पिनर नाथन लियोन ने पगबाधा किया।

कमिंस के खिलाफ क्राउली के चौके से इंग्लैंड ने 21वें ओवर में रनों का शतक पूरा किया।

एजबेस्टन में बल्लेबाजों की मददगार पिच पर इंग्लैंड ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया।

मोईन अली टेस्ट संन्यास से वापसी करते हुए करीब दो साल में पहला टेस्ट खेलेंगे ।

ऑस्ट्रेलिया ने मिचेल स्टार्क की जगह हेजलवुड को चुना है । वह कमिंस और बोलैंड के साथ तेज आक्रमण की कमान संभाल रहे है।

आस्ट्रेलिया ने 2001 के बाद से इंग्लैंड में एशेज श्रृंखला नहीं जीती है लेकिन हाल ही में भारत को हराकर विश्व टेस्ट चैम्पियन बनी है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी