देश की खबरें | जयपुर में बैंक धोखाधड़ी मामले में इंजीनियर गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के जयपुर से फर्जी बैंक गारंटी के आधार पर मोबाइल फोन की डिलीवरी करने के लिए एक संगठन से दो करोड़ रुपये से अधिक की ठगी करने के आरोपी 52 वर्षीय इंजीनियर को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, चार फरवरी राजस्थान के जयपुर से फर्जी बैंक गारंटी के आधार पर मोबाइल फोन की डिलीवरी करने के लिए एक संगठन से दो करोड़ रुपये से अधिक की ठगी करने के आरोपी 52 वर्षीय इंजीनियर को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान बीकानेर निवासी कार्तिगुयाने गोपाल के रूप में की गई है।

पुलिस ने बताया कि शिकायतकर्ता फर्म ने आरोप लगाया है कि उन्होंने 18 नवंबर 2016 को अपने उत्पादों के वितरक के रूप में नियुक्ति के लिए मेसर्स टीएसएन इकोटेक इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड नामक एक कथित कंपनी के साथ समझौता किया था।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि विश्वास जीतने के लिए, कथित कंपनी और उसके निदेशकों ने शिकायतकर्ता फर्म के पक्ष में तीन करोड़ रुपये मूल्य की छह बैंक गारंटी प्रदान की।

अधिकारी ने कहा, शिकायतकर्ता फर्म ने 18 नवंबर 2016 से 5 जनवरी 2017 के बीच कथित कंपनी को 4.84 करोड़ रुपये मूल्य का माल सप्लाई किया, जिसमें से कंपनी ने कुछ का भुगतान किया।

अधिकारी ने बताया कि कथित कंपनी ने 2.19 करोड़ रुपये की शेष राशि का भुगतान करने से इनकार कर दिया। बाद में, जब शिकायतकर्ता फर्म ने तीन करोड़ रुपये मूल्य की बैंक गारंटी भुनाने का प्रयास किया, तो पता चला कि ये गारंटी बैंक द्वारा जारी नहीं की गई थीं और इन्हें फर्जी तथा जाली घोषित कर दिया गया।

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अमृता गुगुलोथ ने कहा कि जांच के दौरान पता चला कि नवंबर 2016 में गोपाल ने कथित कंपनी के प्रबंध निदेशक मोहम्मद सिराजुद्दीन को कई ईमेल भेजे थे, जिनमें कथित छह बैंक गारंटी की सॉफ्ट कॉपी शामिल थीं।

गोपाल को 2016 और 2017 में आरोपी कंपनी से अपने बैंक खातों में 32 लाख रुपये प्राप्त हुए थे। उन्होंने सिराजुद्दीन के बैंक खातों से भी पैसे प्राप्त किए। गुगुलोथ ने बताया और कहा कि गोपाल को नोटिस भेजे गए, लेकिन उसने जांच में सहयोग नहीं किया।

गुगुलोथ ने कहा कि गोपाल को 30 जनवरी को जयपुर से गिरफ्तार किया गया। उसके सहयोगी एम. मोहम्मद सिराजुद्दीन, थोतप्पा नैना मोहम्मद सिराजुद्दीन और विक्रांत चौधरी को इस मामले में पहले ही चार्जशीट कर दिया गया है।

पुलिस ने बताया कि इंजीनियर पेशे से संबंध रखने वाले गोपाल ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर शिकायतकर्ता फर्म को धोखा देकर जल्दी पैसा कमाने की योजना बनाई और उसे करोड़ों के माल की डिलीवरी कराने के लिए फर्जी बैंक गारंटी तैयार की। साथ ही यह भी बताया कि वह इसी तरीके के तीन अन्य मामलों में भी शामिल है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 36वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी राजस्थान रॉयल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 35वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को हराकर जीत की लय हासिल करना चाहेगी दिल्ली कैपिटल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Toss And Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड