प्रवर्तन निदेशालय ने यस बैंक मामले में राणा कपूर के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया

यस बैंक के पूर्व प्रबंध निदेशक एवं सीईओ कपूर को प्रवर्तन निदेशालय ने गत आठ मार्च को धनशोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) के तहत गिरफ्तार किया था।

जमात

मुंबई, छह मई प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने यस बैंक के सह संस्थापक राणा कपूर के खिलाफ बुधवार को यहां एक विशेष अदालत में आरोप पत्र दायर किया। उन्हें धन शोधन के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

यस बैंक के पूर्व प्रबंध निदेशक एवं सीईओ कपूर को प्रवर्तन निदेशालय ने गत आठ मार्च को धनशोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) के तहत गिरफ्तार किया था।

कपूर पर आरोप है कि उन्होंने रिश्वत के बदले में कुछ कंपनियों के ऋण मंजूर किये।

केंद्रीय जांच एजेंसी अन्य चीजों के अलावा कपूर, उनकी पत्नी और तीन बेटियों द्वारा कथित रूप नियंत्रित कंपनी द्वारा घोटाले से प्रभावित दीवान हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (डीएचएफएल) से जुड़ी एक इकाई से 600 करोड़ रुपये प्राप्त करने की जांच कर रही है।

प्रवर्तन निदेशालय ने आरोप लगाया है कि कपूर और उनके परिवार ने अपने नियंत्रण वाली कंपनियों के जरिये 4300 करोड़ के लाभ कथित रूप से भारी मात्रा में ऋण मंजूर करने के लिए रिश्वत के तौर पर प्राप्त किये।

उन पर यह भी आरोप है कि उन्होंने कुछ बड़े उद्योग समूहों को दिये गए ऋण की वसूली पर नरमी के लिए रिश्वत प्राप्त की, जो गैर निष्पादित आस्तियों (एनपीए) में तब्दील हो गयी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें