देश की खबरें | प्रवर्तन निदेशालय ने असम लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष की 1.3 करोड़ की संपत्ति जब्त की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को कहा कि उसने धनशोधन के आरोप में असम लोक सेवा आयोग (एपीएससी) के पूर्व अध्यक्ष राकेश कुमार पॉल की 1.3 करोड़ रुपये की कीमत वाली संपत्तियां जब्त की हैं।

नयी दिल्ली, 30 जून प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को कहा कि उसने धनशोधन के आरोप में असम लोक सेवा आयोग (एपीएससी) के पूर्व अध्यक्ष राकेश कुमार पॉल की 1.3 करोड़ रुपये की कीमत वाली संपत्तियां जब्त की हैं।

शक्तिगढ़ पथ के दो फ्लैट, गुवाहाटी के भांगागढ़ में एक व्यावसायिक संपत्ति और पूर्व में पुलिस द्वारा उनके परिसर से बरामद किए गए 10 लाख रुपये नकद को जब्त किए जाने के संबंध में राकेश कुमार पॉल के खिलाफ धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत एक अस्थायी आदेश जारी किया गया था।

यह भी पढ़े | SBI ग्राहक ध्यान दें! 1 जुलाई से ATM से नकदी निकालना हो जाएगा महंगा, यहां पढ़ें डिटेल्स.

पॉल वर्ष 2012 से 2019 के बीच एपीएससी के अध्यक्ष थे।

ईडी ने राज्य पुलिस की प्राथमिकी के आधार पर पॉल के खिलाफ पीएमएलए के तहत आपराधिक आरोप लगाए थे।

यह भी पढ़े | पश्चिम बंगाल सरकार का फैसला, कंटेनमेंट जोन में 31 जुलाई तक लागू रहेगा लॉकडाउन: 30 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

प्राथमिकी के मुताबिक, एपीएससी के जरिए आयोजित होने वाली असम की सरकारी सेवाओं में आवेदकों की भर्ती के दौरान कथित अनियमित्ताएं बरती गईं।

ईडी ने एक बयान में कहा, '' राज्य पुलिस की जांच में यह स्थापित हुआ कि पॉल ने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर एक आपराधिक साजिश रची और आवेदकों के चयन की प्रणाली में फेरबदल किया।''

केंद्रीय एजेंसी ने कहा कि जांच में सामने आया कि पॉल ने अवैध धन से अपने और परिवार के सदस्यों के नाम पर राज्य में विभिन्न स्थानों पर कई चल-अचल संपत्तियों में निवेश किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\