देश की खबरें | मेरठ में गोलीबारी कर वीडियो साझा करने वाले आरोपियों की पुलिस से मुठभेड़, एक के पैर में गोली लगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मेरठ में पिस्तौल से गोलीबारी कर उसका वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करने के आरोपियों से पुलिस दल की मंगलवार को मुठभेड़ हो गई।

मेरठ (उप्र), 21 जनवरी मेरठ में पिस्तौल से गोलीबारी कर उसका वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करने के आरोपियों से पुलिस दल की मंगलवार को मुठभेड़ हो गई।

पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि एक बदमाश जवाबी कार्रवाई में घायल हो गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया।

अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राकेश कुमार मिश्र ने बताया कि मंगलवार की सुबह जानी पुलिस दल द्वारा वीडियो से जुड़े आरोपियों को पकड़ने के लिए वाहनों की जांच की जा रही थी और उसी दौरान यह घटना हुई।

मिश्रा ने बताया कि आज सुबह जांच के दौरान बिना नंबर प्लेट वाली एक सफेद कार ने पुलिस से बचने के लिए तेज गति से भागने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस ने उसका पीछा किया।

उन्होंने बताया कि कार अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई, जिसके बाद दो लोगों ने पुलिस पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। मिश्रा ने बताया, "पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक आरोपी के दायें पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया।"

एएसपी ने बताया "घायल आरोपी की पहचान सागर (27) के रूप में हुई है, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उसका साथी भाग गया, जिसे पकड़ने के प्रयास जारी हैं।"

सागर ने पूछताछ के दौरान बताया कि सोशल मीडिया पर आए वीडियो को उसके साथी, टिमकिया गांव के निवासी नवनीत उर्फ ​​मीनू ने रिकॉर्ड किया था। मिश्रा ने बताया कि सागर बरामद कार से संबंधित सटीक जानकारी या दस्तावेज नहीं दे सका। सागर को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है।

अधिकारी ने बताया कि पिस्टल, कुछ कारतूस और वाहन को जब्त कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि शस्त्र अधिनियम और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

सं आनन्द

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड