देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में मुठभेड़, टीआरएफ कमांडर समेत दो आतकंवादी मारे गए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) के कमांडर अफाक सिकंदर समेत दो आतंकवादी मारे गए जबकि एक अन्य स्थान पर भी मुठभेड़ चल रही है। पुलिस ने बुधवार की शाम को यह जानकारी दी।

श्रीनगर, 17 नवंबर जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) के कमांडर अफाक सिकंदर समेत दो आतंकवादी मारे गए जबकि एक अन्य स्थान पर भी मुठभेड़ चल रही है। पुलिस ने बुधवार की शाम को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि दक्षिण कश्मीर के इस जिले के पोम्बे और गोपालपुरा इलाकों में मुठभेड़ हुई है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने दक्षिण कश्मीर में कुलगाम के गोपालपुरा इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष सूचना मिलने पर घेराबंदी की और तलाशी अभियान शुरू किया।

उन्होंने कहा कि आतंकवादियों द्वारा सुरक्षा बलों के दल पर गोलीबारी किये जाने के बाद तलाशी अभियान मुठभेड़ में बदल गया।

अधिकारी ने कहा कि मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए।

पुलिस महानिरीक्षक (कश्मीर) विजय कुमार ने कहा कि मारे गए दो आतंकवादियों में से एक प्रतिबंधित संगठन टीआरएफ का कमांडर था।

आईजीपी ने ट्वीट किया, ''प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन टीआरएफ का कमांडर अफाक सिकंदर मुठभेड़ में मारा गया।''

इस बीच, अधिकारी ने कहा कि जिले के पोम्बे इलाके में भी मुठभेड़ हुई। सुरक्षा बलों को इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में गुप्त सूचना मिली थी।

अधिकारी ने कहा कि गोलीबारी जारी है तथा विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी