देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर के शोपियां में मुठभेड़, एक आम नागरिक की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में एक आम नागरिक की मौत हो गई वहीं एक सैनिक सहित दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

श्रीनगर, 10 मई जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में एक आम नागरिक की मौत हो गई वहीं एक सैनिक सहित दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि अनंतनाग जिले में हुई एक अन्य मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने सोमवार की शाम को शोपियां के पंडोशन इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद तलाशी अभियान शुरू किया था। उन्होंने कहा कि जब सुरक्षाकर्मी इलाके की घेराबंदी कर रहे थे, उसी दौरान छिपे आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलियां चलाईं।

प्रवक्ता ने कहा कि सुरक्षा बलों ने इलाके में मौजूद आम नागरिकों को बचाने और उन्हें सुरक्षित हटाने के लिए अधिकतम संयम बरता। उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि, आम नागरिकों को हटाने की प्रक्रिया के दौरान, छिपे हुए आतंकवादियों ने भाग निकलने के लिए नागरिकों के साथ ही सुरक्षा बलों को भी निशाना बनाया। नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया लेकिन आतंकवादियों द्वारा की गई भारी गोलीबारी के कारण, सैनिक लांस नायक संजीब दास और दो नागरिक -शाहिद गनी डार और सुहैब अहमद गोली लगने से घायल हो गए।’’

प्रवक्ता ने कहा कि घायलों को हवाई मार्ग से निकालकर श्रीनगर में सेना के 92 बेस अस्पताल ले जाया गया जहां शाहिद गनी डार की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि अंधेरे और आम लोगों की मौजूदगी का फायदा उठाकर आतंकवादी मुठभेड़ स्थल से भागने में सफल रहे तथा उनकी तलाश की जा रही है।

कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने कहा कि हाल ही में शोपियां, कुलगाम और अनंतनाग जिलों में कुछ मुठभेड़ों के दौरान देखा गया है कि पाकिस्तानी आतंकवादी घेराबंदी से बचने के लिए आम नागरिकों और सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर देते हैं।

उन्होंने कहा, "ऐसी कुछ मुठभेड़ों में आतंकवादी घेराबंदी से बचने में सफल रहे, लेकिन हमें नागरिकों और सुरक्षा बलों की कीमती जान गंवानी पड़ी। हम अपने रणनीतिक एसओपी (मानक संचालन प्रक्रिया) में कुछ बदलाव लाने की कोशिश कर रहे हैं।"

प्रवक्ता ने बताया कि अनंतनाग जिले के दूरू इलाके के क्रीरी में हुई एक अन्य मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। उन्होंने कहा कि इस घटना के संबंध में आगे के ब्यौरे की प्रतीक्षा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट