देश की खबरें | सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, छह नक्सलियों के हताहत होने की संभावना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिले में शनिवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में करीब छह नक्सलियों के हताहत होने की संभावना है। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

सुकमा (छत्तीसगढ़), 29 जुलाई जिले में शनिवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में करीब छह नक्सलियों के हताहत होने की संभावना है। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि जिले के चिंतागुफा और किस्टाराम थाना के सीमावर्ती गांव छोटेकेड़वाल के जंगल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुआ।

उन्होंने बताया कि चिंतागुफा और किस्टाराम के सीमावर्ती गांव छोटेकेड़वाल, बड़ेकेड़वाल और सिंघनमड़गू के जंगलों में किस्टाराम एरिया कमेटी के प्रभारी राजू और प्लाटून नंबर आठ के प्रभारी मासा के साथ लगभग 30-35 नक्सलियों की मौजूदगी और नक्सलियों द्वारा शहीद सप्ताह मनाए जाने की सूचना मिली थी। उन्होंने बताया कि सूचना पाकर डीआरजी और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के कोबरा बटालियन के दल को नक्सल विरोधी अभियान में रवाना किया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अभियान के दौरान आज सुबह जब सुरक्षाबल के जवान छोटेकेड़वाल के जंगल में थे तभी नक्सलियों ने उनपर हमला कर दिया। जिसके जवाब में डीआरजी के जवानों ने भी गोलीबारी की।

उन्होंने बताया कि दोनों ओर से लगभग एक घंटे तक गोलीबारी होने के बाद नक्सली वहां से भाग गए।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ में चार से छह नक्सलियों के हताहत होने की संभावना है, जिन्हें उनके साथी अपने साथ ले गए।

उन्होंने बताया कि पुलिस बल के जवान अभी भी अभियान पर हैं और उनकी वापसी के बाद इस संबंध में अधिक जानकारी मिल सकेगी।

नक्सली अपने मारे गए नेताओं की याद में 28 जुलाई से तीन अगस्त तक वार्षिक शहीद सप्ताह मनाते हैं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि माओवादियों के सप्ताह को देखते हुए राज्य के नक्सल प्रभावित जिलों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू