देश की खबरें | सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़; जवान शहीद, अधिकारी घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) का एक जवान शहीद हो गया तथा एक अधिकारी घायल हुआ है।

नारायणपुर (छत्तीसगढ़), 20 जुलाई छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) का एक जवान शहीद हो गया तथा एक अधिकारी घायल हुआ है।

नारायणपुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि जिले के छोटेडोंगर थाना क्षेत्र के अमदई घाटी में आईटीबीपी और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में आईटीबीपी का जवान शिव कुमार मीणा शहीद हो गया तथा एक सहायक उप-निरीक्षक घायल हो गया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नारायणपुर क्षेत्र के कांग्रेस के विधायक चंदन कश्यप के काफिले की सुरक्षा के लिए आईटीबीपी के जवानों को तैनात किया गया था। कश्यप का काफिला जब अमदई घाटी में डोंगर हिल्स के करीब से गुजर रहा था, तभी कुछ नक्सलियों ने जवानों पर हमला कर दिया। इस घटना में जवान मीणा शहीद हो गया तथा एक सहायक उप-निरीक्षक घायल हो गया।

उन्होंने बताया कि नक्सलियों के हमले के बाद सुरक्षा बल के जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। कुछ देर तक दोनों ओर से गोलीबारी के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पर अतिरिक्त सुरक्षा बल भेजा गया। घायल जवान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है।

राज्य के नक्सल प्रभावित इस जिले में इस महीने की तीन तारीख को भी नक्सलियों ने अमदई क्षेत्र स्थित लौह अयस्क खदान क्षेत्र में हमला कर वाहनों को जला दिया था और ‘सुपरवाईजर’ की हत्या कर दी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? दुबई में भारत महिला बनाम श्रीलंका महिला एशिया कप फाइनल को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup Final Live Toss And Scorecard: दुबई में भारत महिला की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Live Score Update: दिल्ली में टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड