देश की खबरें | झारखंड में सुरक्षा बलों एवं माओवादियों के बीच मुठभेड़

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में बुधवार को सुरक्षाकर्मियों और वांछित माओवादी मिसिर बेसरा के साथियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई।

चाईबासा (झारखंड), 17 जुलाई झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में बुधवार को सुरक्षाकर्मियों और वांछित माओवादी मिसिर बेसरा के साथियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई।

मुठभेड़ छोटानगर थाना क्षेत्र के दलाईगाड़ा गांव के निकट एक जंगल में बुधवार सुबह हुई।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) आशुतोष शेखर ने बताया कि सुरक्षा बलों को मिसिर बेसरा समेत कई माओवादियों की गतिविधि के बारे में सूचना मिली थी जिसके आधार पर उन्होंने 14 जुलाई को छोटानगर और मनोहरपुर पुलिस थानों के अंतर्गत आने वाले वन क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया था। मिसिर बेसरा पर एक करोड़ रुपये का इनाम घोषित है।

उन्होंने कहा, ‘‘मिसिर बेसरा के साथियों के साथ मुठभेड़ हुई। इस गोलीबारी के दौरान बेसरा भी आस-पास ही था।’’

उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान, माओवादियों ने सुबह करीब पांच बजकर 50 मिनट पर दलाईगाड़ा जंगल में पुलिस दल पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की।

एसपी ने बताया कि मुठभेड़ के बीच माओवादी इलाके से भाग गए।

उन्होंने बताया कि इलाके से एक एसएलआर, तीन मैगजीन, एक .303 राइफल, एक 9 मिमी पिस्तौल, एसएलआर के 174 कारतूस एवं 34 डेटोनेटर समेत हथियार और गोला-बारूद तथा एक लैपटॉप बरामद किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Afghanistan, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Nanded Prohibitory Orders: नांदेड़ में 17 सितंबर की आधी रात तक निषेधाज्ञा लागू; धरने-प्रदर्शनों पर पूर्ण प्रतिबंध, जानिए कौन से इलाके रहेंगे प्रभावित

India vs Afghanistan 2nd T20I Stats And Preview: टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच आज होगी सीरीज जीत की जंग, मुकाबले में बन सकते हैं ये बड़े रिकॉर्ड

England vs Sri Lanka 1st T20I Match Preview: द रोज बाउल में आज खेला जाएगा इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच पहला टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स