जरुरी जानकारी | राजस्थान में युवाओं के लिए रोजगार सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री शर्मा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को कहा कि युवाओं के लिए रोजगार राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और 'राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट' की इसमें महत्वपूर्ण भूमिका है।

जयपुर, 19 जुलाई मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को कहा कि युवाओं के लिए रोजगार राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और 'राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट' की इसमें महत्वपूर्ण भूमिका है।

उन्होंने यहां इस सम्मेलन में हुए करार (एमओयू) को लागू करने के लिए समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।

आधिकारिक बयान के अनुसार शर्मा ने कहा कि राजस्थान की आर्थिक प्रगति को गति प्रदान करने में यह सम्मेलन मील का पत्थर साबित हो रहा है।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2030 तक राज्य की अर्थव्यवस्था को 350 अरब डॉलर का बनाने में इस सम्मेलन की उल्लेखनीय भूमिका होगी।

शर्मा ने कहा, ''राज्य में निवेश बढ़ाने के साथ ही युवाओं के लिए रोजगार सृजन राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। निजी क्षेत्र में छह लाख रोजगार सृजन के हमारे लक्ष्य की दिशा में भी यह सम्मेलन मजबूत आधार बनेगा। सम्मेलन के तहत हुए एमओयू के धरातल पर मूर्त रूप लेने से युवाओं के लिए बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर भी सृजित हो रहे हैं।''

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आपसी समन्वय से करारों को धरातल पर मूर्त रूप देने के साथ ही आगामी तिमाही के 'ग्राउंड ब्रेकिंग' लक्ष्य की समयबद्ध प्राप्ति सुनिश्चित की जाए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs CSK Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Winner Prediction: इकाना स्टेडियम में आज लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

वचनानंद स्वामी पर POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज: नाबालिग के यौन उत्पीड़न के आरोप में घिरे हरिहर मठ के पूर्व प्रमुख

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Ekana Stadium Pitch Report: इकाना स्टेडियम में आज चेन्नई सुपरकिंग्स के बल्लेबाज करेंगे रनों की बरसात या लखनऊ सुपरजायंट्स के गेंदबाज लाएंगे विकेटों का तूफान? महा मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट