देश की खबरें | राजस्थान को और अधिक पर्यटक अनुकूल बनाने पर जोर दिया जायेगा : पर्यटन मंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान में अशोक गहलोत मंत्रिमंडल के पुनर्गठन में शामिल विश्वेन्द्र सिंह ने बुधवार को शासन सचिवालय में पर्यटन मंत्री का कार्यभार संभाला।

जयपुर, 24 नवंबर राजस्थान में अशोक गहलोत मंत्रिमंडल के पुनर्गठन में शामिल विश्वेन्द्र सिंह ने बुधवार को शासन सचिवालय में पर्यटन मंत्री का कार्यभार संभाला।

विश्वेन्द्र सिंह को तत्कालीन उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट और एक अन्य मंत्री रमेश मीणा के साथ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ बगावत करने पर पिछले साल बर्खास्त किया गया था। उन्होंने कुर्सी पर बैठने से पहले एक पुजारी की मदद से धार्मिक अनुष्ठान करवाये।

उन्होंने कार्यभार संभालने के बाद कहा कि राजस्थान को और अधिक पर्यटक अनुकूल बनाने पर जोर दिया जाएगा। पर्यटन मंत्री के रूप में अपने पिछले कार्यकाल को याद करते हुए सिंह ने कहा कि उन्होंने कई नवाचार शुरू किए थे जो राज्य के पर्यटन क्षेत्र के विकास में मददगार साबित हुए।

उन्होंने कहा, ‘‘उन्हें आगे बढाया जाएगा और पर्यटन को बढावा देने के लिये नए पर्यटन सर्किट भी विकसित किए जायेंगे।’’

सिंह ने बताया कि पर्यटन विभाग और राजस्थान पर्यटन विकास निगम (आरटीडीसी) की संयुक्त समीक्षा बैठक कर आगे की रणनीति तैयार की जायेगी।

विश्वेन्द्र सिंह के अलावा, जलदाय एवं भूजल मंत्री महेश जोशी, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री परसादी लाल मीणा ने भी बुधवार को अपने-अपने मंत्रालय का कार्यभार संभाला है।

अशोक गहलोत मंत्रिमंडल के पुनर्गठन में रविवार को शपथ लेने वाले 15 मंत्रियों में से तीन को राज्य मंत्री से पदोन्नत कर कैबिनेट मंत्री बनाया गया।

विश्वेन्द्र सिंह के साथ रमेश मीणा को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू