चिकित्सक के कोरोना से संक्रमित पाये जाने के बाद कराची में सरकारी अस्पताल का आपातकालीन वार्ड सील

‘डान’ की खबर के अनुसार अस्पताल (एएसएच) में अब्बासी शहीद अस्पताल (एएसएच) के अतिरिक्त सर्जन डा. सलीम शेख ने कहा कि अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कोविड-19 से संक्रमित पाये गए।

कराची, 26 अप्रैल पाकिस्तान की वित्तीय राजधानी कराची स्थित सबसे बड़े सरकारी अस्पतालों में से एक के वरिष्ठ चिकित्सक रविवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गए। इसके बाद प्राधिकारियों को अस्पताल के आपातकालीन विभाग को सील करना पड़ा।

‘डान’ की खबर के अनुसार अस्पताल (एएसएच) में अब्बासी शहीद अस्पताल (एएसएच) के अतिरिक्त सर्जन डा. सलीम शेख ने कहा कि अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कोविड-19 से संक्रमित पाये गए।

उन्होंने कहा कि चिकित्सक की रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद रविवार को अपराह्न करीब तीन बजे अस्पताल के आपातकालीन विभाग को सील कर दिया गया।

नेशनल इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर की ओर से गत सप्ताह साझा किये गए आंकड़े के अनुसार पाकिस्तान में कम से कम 253 स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं चिकित्साकर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गए हैं।

रिपोर्ट में 22 अप्रैल तक का आंकड़ा संकलित किया गया है। इसके तहत 124 चिकित्सक, 39 नर्स और 90 स्वास्थ्य कार्यकर्ता संक्रमित पाये गए हैं।

खबर के अनुसार सिंध प्रांत में संक्रमित चिकित्साकर्मियों की कुल संख्या 56 है। इसमें 19 डॉक्टर, 15 नर्स और 22 अन्य स्वास्थ्य सेवा प्रदाता शामिल हैं। इनमें से 41 अस्पतालों में भर्ती हैं और 15 को छुट्टी दे दी गई है।

पाकिस्तान में कोविड-19 के कारण अब तक तीन डॉक्टर अपनी जान गंवा चुके हैं। इसमें पेशावर, गिलगित-बाल्तिस्तान और कराची के एक-एक डॉक्टर शामिल हैं।

रविवार को देश में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 13,000 से अधिक हो गए। वहीं इससे 269 मौतें भी हुई हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट