देश की खबरें | स्पाइसजेट के विमान की कोलकाता हवाई अड्डे पर आपात लैंडिंग, विमान में बंगाल के डीजीपी भी थे सवार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. स्पाइसजेट की एक उड़ान को सोमवार शाम कोलकाता हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों के भीतर तकनीकी खराबी का पता चलने के बाद आपात लैंडिंग करनी पड़ी। सूत्रों ने यह जानकारी दी।
कोलकाता, एक फरवरी स्पाइसजेट की एक उड़ान को सोमवार शाम कोलकाता हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों के भीतर तकनीकी खराबी का पता चलने के बाद आपात लैंडिंग करनी पड़ी। सूत्रों ने यह जानकारी दी।
हवाई अड्डा के सूत्रों ने बताया कि बागडोगरा जाने वाले विमान एसजी-275 में 69 लोग सवार थे, जिनमें पश्चिम बंगाल के पुलिस महानिदेशक वीरेंद्र और राज्य के सुरक्षा सलाहकार सुरजीत कार पुरकायस्थ शामिल थे।
उन्होंने बताया कि सभी यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं।
सूत्रों ने बताया कि उड़ान भरने के तुरंत बाद, केबिन में कुछ धुआं दिखाई दिया और फायर अलार्म बज गया।
उन्होंने कहा कि पायलटों ने एटीसी से संपर्क किया और सुरक्षित रूप से आपात लैंडिंग की।
उन्होंने बताया कि खामियों के सही कारण का पता लगाने के लिए जांच जारी है।
सूत्रों ने कहा कि यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)