देश की खबरें | ऐलनाबाद उपचुनाव : अभय चौटाला ने नामांकन दाखिल किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के वरिष्ठ नेता अभय सिंह चौटाला ने ऐलनाबाद विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में शुक्रवार को पार्टी उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया।

चंडीगढ़, आठ अक्टूबर इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के वरिष्ठ नेता अभय सिंह चौटाला ने ऐलनाबाद विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में शुक्रवार को पार्टी उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया।

तीन केंद्रीय कृषि कानूनों का विरोध करते हुए अभय चौटाला ने इस साल जनवरी में इस सीट से इस्तीफा दे दिया था। इसी वजह से यहां उपचुनाव कराए जा रहे हैं। इस सीट पर 30 अक्टूबर को वोट पड़ेंगे।

भाजपा-जजपा गठबंधन ने गोविंद कांडा को मैदान में उतारा है जो हाल ही में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे। कांग्रेस ने पवन बेनीवाल को टिकट दिया है।

चौटाला ने नामांकन दाखिल करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए दोहराया कि उन्होंने एलेनाबाद के लोगों की राय लेने के बाद ही विधायक पद से इस्तीफा दिया था। नामांकन दाखिल करने का आज अंतिम दिन था।

चौटाला ने कांग्रेस पर किसानों के नाम पर घड़ियाली आंसू बहाने का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि प्रमुख विपक्षी दल के सभी 31 विधायकों ने उनके साथ इस्तीफा दे दिया होता तो कृषि कानूनों के मुद्दे पर भाजपा नीत सरकार पर दबाव बनता।

उन्होंने दावा किया कि सत्तारूढ़ गठबंधन के कई विधायकों को भी किसानों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए इस्तीफा देने की खातिर मजबूर किया गया होगा, जिससे "किसान विरोधी" सरकार गिर जाती।

चौटाला ने कहा कि अगर कांग्रेस के विधायक भी इस्तीफा दे देते तो राज्य में मध्यावधि चुनाव होते न कि उपचुनाव।

ऐलनाबाद सीट पर 30 अक्टूबर को मतदान के बाद मतों की गिनती दो नवंबर को होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू