देश की खबरें | कर्नाटक में पात्र आबादी को 2021 के अंत तक कोविड-19 का टीका लगाया जाएगा: मंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक सरकार ने नवंबर के अंत तक राज्य में सभी पात्र लोगों को कोरोना वायरस-रोधी टीका लगाने का लक्ष्य रखा है।

बेंगलुरु, 18 मई कर्नाटक सरकार ने नवंबर के अंत तक राज्य में सभी पात्र लोगों को कोरोना वायरस-रोधी टीका लगाने का लक्ष्य रखा है।

स्वास्थ्य मंत्री के सुधाकर ने बुधवार को कहा, ‘‘हमारा प्रमुख उद्देश्य अक्टूबर के अंत या नवंबर के अंत तक सभी का टीकाकरण करना है। हमारे सभी प्रयास साल के अंत तक प्रत्येक नागरिक को टीका लगाने की दिशा में जारी हैं।’’

उन्होंने संवाददाताओं से बात कर पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से कोविशील्ड की दो लाख खुराक प्राप्त करने की घोषणा की।

सुधाकर ने कहा कि वर्ष के अंत तक टीकाकरण अभियान के तहत सभी को पहली और दूसरी खुराक दे दी जाएगी।

इसके अलावा, भारत बायोटेक द्वारा उत्पादित कोवैक्सिन पर जोर दिया गया है, जो कोलार के मलूर में अपनी विनिर्माण इकाई स्थापित कर रहा है, जिसकी अगस्त अंत तक चार से पांच करोड़ टीकों काउत्पादन करने की क्षमता होगी।

उन्होंने यह भी कहा कि कर्नाटक में स्पुतनिक टीके का उत्पादन हो सकता है।

उन्होंने कहा, "राज्य में दो टीकों के उत्पादन ने देश में किसी भी अन्य राज्य से पहले सभी के टीकाकरण के लक्ष्य को प्राप्त करने की आशा जगाई है।"

सुधाकर ने कहा, “हमने पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया को दो करोड़ कोविशील्ड टीकों का ऑर्डर दिया है। आज हमें दो लाख खुराक मिली हैं।"

उन्होंने कहा, "कुल मिलाकर, हमें 1,22,20,510 टीके मिले हैं जिसमें कोविशील्ड और कोवैक्सिन दोनों शामिल हैं। हमने राज्य में अब तक 1,13,61,234 लोगों का टीकाकरण किया है।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Toss Winner Prediction: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 60वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखना चाहेगी कोलकाता नाइट राइडर्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Bangkok Train Accident: थाईलैंड के बैंकॉक में मालगाड़ी ने बस को मारी टक्कर, 8 की मौत, 25 घायल; रोंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO आया सामने

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Key Players To Watch Out: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें