जरुरी जानकारी | एलिगेंज इंटीरियर्स का आईपीओ सात फरवरी को खुलेगा, मूल्य दायरा 123-130 रुपये प्रति शेयर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. इंटीरियर फिट-आउट समाधान प्रदाता एलिगेंज इंटीरियर्स ने अपने 78 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए 123-130 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया है। कंपनी का सार्वजनिक निर्गम सात फरवरी को खुलेगा।

नयी दिल्ली, चार फरवरी इंटीरियर फिट-आउट समाधान प्रदाता एलिगेंज इंटीरियर्स ने अपने 78 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए 123-130 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया है। कंपनी का सार्वजनिक निर्गम सात फरवरी को खुलेगा।

कंपनी ने बयान में कहा कि आरंभिक शेयर बिक्री 11 फरवरी को बंदी होगी और उसके शेयर एनएसई के एसएमई मंच इमर्ज पर सूचीबद्ध होंगे।

इसमें कहा गया है कि निवेशक न्यूनतम 1,000 शेयर और उसके गुणकों में बोली लगा सकते हैं।

आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) पूरी तरह से 10 रुपये प्रत्येक के अंकित मूल्य वाले 60.05 लाख इक्विटी शेयरों का एक नया निर्गम है, जिसे बुक-बिल्डिंग प्रक्रिया के माध्यम से पेश किया जाता है।

ऊपरी मूल्य छोर पर, कंपनी सार्वजनिक निर्गम से लगभग 78.07 करोड़ रुपये जुटाएगी।

सार्वजनिक निर्गम से प्राप्त राशि का उपयोग ऋण चुकाने, कार्यशील पूंजी की जरूरतों को पूरा करने और सामान्य कंपनी कामकाज के लिए किया जाएगा।

चालू वित्त वर्ष (सितंबर, 2024 को समाप्त) की पहली छमाही में, एलिगेंज़ इंटीरियर्स ने 192.09 करोड़ रुपये की परिचालन आय पर 9.53 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Toss And Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

राजनीति में महिलाओं की सुरक्षा: पप्पू यादव के बयानों ने छेड़ी जरूरी राष्ट्रीय चर्चा