विदेश की खबरें | उत्तरी गाजा के एक स्कूल पर हुए इजराइली हमले में 11 की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. इस हमले के हताहतों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

इस हमले के हताहतों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।

उत्तरी गाजा स्थित इस स्कूल में हजारों विस्थापित फलस्तीनियों ने शरण ली हुई है।

इजराइली सेना ने पुष्टि की है कि उसने जबालिया शरणार्थी शिविर के स्कूल में मौजूद हमास के आतंकवादियों को निशाना बनाने के लिए वहां हमला किया। उसने कहा कि आतंकवादी इजराइली सैनिकों पर हमला करने की योजना बना रहे थे। इस दावे की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की जा सकी है।

गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने तत्काल यह नहीं बताया कि हताहतों में कितनी महिलाएं और बच्चे शामिल हैं।

इजराइली सेना ने बार-बार स्कूलों पर हमला किए हैं और इसके पीछे उसने दावा किया है कि हमास के लड़ाके हम पर हमले की योजना बनाने के लिए स्कूलों को “कमांड सेंटर” के रूप में इस्तेमाल करते हैं।

संयुक्त राष्ट्र ने बताया कि इजराइली हमलों में काफी संख्या में लोगों की मौत हुई है। इजराइल की ओर से की गई बमबारी और हमलों के कारण अपने घरों से भागकर हजारों फलस्तीनी गाजा के स्कूलों में रह रहे हैं। लगभग एक साल से जारी युद्ध में गाजा के 24 लाख लोगों में से 19 लाख से अधिक लोग विस्थापित हो चुके हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बहस्पतिवार को जारी किए गए नये आंकड़ों के मुताबिक, गाजा में हुए इजराइली हमले में अब तक 41,500 से अधिक फलस्तीनी मारे गए हैं और 96,000 से अधिक घायल हुए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू