देश की खबरें | झारखंड के सारंडा जंगल में घायल मिले हाथी को इलाज के लिए वनतारा ले जाया जाएगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड के सारंडा जंगलों में घायल अवस्था में मिले छह वर्षीय हाथी को गुजरात में वनतारा ले जाया जाएगा।

नयी दिल्ली, चार जुलाई झारखंड के सारंडा जंगलों में घायल अवस्था में मिले छह वर्षीय हाथी को गुजरात में वनतारा ले जाया जाएगा।

वन अधिकारियों की त्वरित कार्रवाई और वन्य जीव देखभाल एवं पुनर्वास केंद्र वनतारा द्वारा भेजी गई विशेषज्ञ टीम की सहायता के बाद हाथी की हालत में सुधार हुआ है, जिसके बाद उसे वनतारा ले जाये जाने की घोषणा की गयी।

हाथी का एक पैर बुरी तरह से चोटिल था और वह जून के अंत से वन अधिकारियों की निगरानी में है।

एक बयान के अनुसार, राज्य वन विभाग के अनुरोध के बाद वनतारा से एक बचाव दल चिकित्सा में सहायता करने के लिए इस सप्ताह की शुरुआत में सारंडा पहुंचा था।

टीम हाथी को गुजरात ले जाने की व्यवस्था कर रही है।

हाथी को गुजरात के जामनगर स्थित वनतारा में विशेष पशु चिकित्सा उपचार और पुनर्वास केंद्र में रखा जाएगा।

बयान में बताया गया कि इस अभियान का प्रबंधन झारखंड और ओडिशा के वन विभागों द्वारा किया गया।

हजारों एकड़ में फैले वनतारा में आधुनिक पशु चिकित्सा अस्पताल, ‘हाइड्रोथेरेपी पूल’, हाथी देखभाल इकाइयां और प्राकृतिक आवास जैसे बाड़े हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now