देश की खबरें | छत्तीसगढ़ के धमतरी में हाथी ने बुजुर्ग को कुचलकर मार डाला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ में धमतरी जिले के एक गांव में 65 वर्षीय एक व्यक्ति को जंगली हाथी ने कुचलकर मार डाला। वन विभाग के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

धमतरी, नौ अक्टूबर छत्तीसगढ़ में धमतरी जिले के एक गांव में 65 वर्षीय एक व्यक्ति को जंगली हाथी ने कुचलकर मार डाला। वन विभाग के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि घटना शनिवार शाम अगलाडोंगरी ग्राम पंचायत के कोहका गांव में हुई थी।

उन्होंने कहा कि महेश कुलदीप धान के खेत में काम कर रहे थे कि तभी वहां पहुंचे एक हाथी ने उन्हें कुचलकर मार डाला।

अधिकारी ने कहा कि घटना की सूचना मिलते ही वन अधिकारी गांव पहुंचे और मृतक के परिजनों को तत्काल 25 हजार रुपये की राहत राशि मुहैया कराई। उन्होंने कहा कि शेष मुआवजे का भुगतान बाद में किया जाएगा।

राज्य के उत्तरी भाग में हाथियों के बढ़ते हमले पिछले एक दशक से चिंता का एक प्रमुख कारण रहे हैं। सरगुजा, रायगढ़, कोरबा, सूरजपुर, गरियाबंद, जशपुर और बलरामपुर हाथियों के हमलों से प्रभावित क्षेत्र हैं।

वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, पिछले तीन वर्षों में राज्य में हाथियों के हमले में 210 से अधिक लोगों की मौत हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड