देश की खबरें | सीमा की रक्षा के लिए इलेक्ट्रॉनिक निगरानी प्रणाली तैनात की जा रही है: अमित शाह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को कहा कि सरकार देश की सीमाओं की रक्षा के लिए इलेक्ट्रॉनिक निगरानी प्रणाली तैनात कर रही है और जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों की घुसपैठ को विफल करने के लिए सीमा के आसपास सुरंगों का पता लगाने एवं उन्हें नष्ट करने के लिए प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल किया जाएगा।

जम्मू, सात अप्रैल केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को कहा कि सरकार देश की सीमाओं की रक्षा के लिए इलेक्ट्रॉनिक निगरानी प्रणाली तैनात कर रही है और जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों की घुसपैठ को विफल करने के लिए सीमा के आसपास सुरंगों का पता लगाने एवं उन्हें नष्ट करने के लिए प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल किया जाएगा।

कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास सीमा चौकी विनय के दौरे के दौरान बीएसएफ कर्मियों को संबोधित करते हुए शाह ने बल के योगदान की सराहना की और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में अपने कर्तव्यों का पालन करने के लिए जवानों की प्रशंसा की।

उन्होंने कहा, ‘‘हम सीमाओं पर इलेक्ट्रॉनिक निगरानी प्रणाली तैनात कर रहे हैं, जिसके दो मॉडल हैं...अगर कुछ भी होता है (दुश्मन की तरफ से), तो आप तुरंत जवाब दे सकेंगे।’’

शाह ने कहा कि प्रौद्योगिकी से सुगमता बढ़ाने में भी मदद मिलेगी। गृह मंत्री ने कहा, ‘‘साथ ही भूमिगत सुरंगों की पहचान करने और उन्हें नष्ट करने के लिए तकनीकी साधन भी अपनाए जाएंगे।’’

उन्होंने पूरे वर्ष सीमाओं की रक्षा करने में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के समर्पण और निष्ठा की सराहना करते हुए कहा कि ‘‘असली चुनौती तभी समझ में आती है जब कोई उस स्थान का दौरा करता है।’’

केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘ठंड, बारिश या भीषण गर्मी में जब तापमान 45 डिग्री सेल्सियस को पार कर जाता है, तो आप दुश्मन की गतिविधियों पर नजर रखते हुए अग्रिम चौकियों पर 365 दिन और 24 घंटे तैनात रहते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘बीएसएफ का इतिहास उज्ज्वल है और पूरा देश राष्ट्र की रक्षा में उनकी भूमिका जानता है।’’ शाह ने कहा कि पाकिस्तान के साथ पिछले युद्धों में बीएसएफ का योगदान सेना के समान ही था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू