जरुरी जानकारी | बिजली खपत दिसंबर में 11 फीसदी बढ़कर 121.19 अरब यूनिट रही

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारत की बिजली खपत दिसंबर 2022 में सालाना आधार पर 11 फीसदी से अधिक की वृद्धि के साथ 121.19 अरब यूनिट रही है। सरकारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली।

नयी दिल्ली, एक जनवरी भारत की बिजली खपत दिसंबर 2022 में सालाना आधार पर 11 फीसदी से अधिक की वृद्धि के साथ 121.19 अरब यूनिट रही है। सरकारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली।

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, दिसंबर 2021 में बिजली की खपत 109.17 अरब इकाई रही थी जबकि दिसंबर 2020 में खपत 105.62 अरब इकाई से अधिक थी।

एक दिन में सर्वाधिक मांग की आपूर्ति दिसंबर 2022 में बढ़कर 205.03 गीगावॉट हो गई। दिसंबर 2021 में यह 183.24 गीगावॉट और दिसंबर 2020 में 182.78 गीगावॉट थी।

बिजली खपत में वृद्धि बताती है कि दिसंबर में आर्थिक गतिविधियों की रफ्तार भी कायम रही है।

विशेषज्ञों ने कहा कि जनवरी में गरमी देने वाले उपकरणों का विशेषकर देश के उत्तरी भागों में इस्तेमाल बढ़ने तथा आर्थिक गतिविधियों में और तेजी आने से बिजली की मांग और खपत और बढ़ेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट