जरुरी जानकारी | देश में बिजली खपत जून में 4.4 प्रतिशत बढ़कर 139.23 अरब यूनिट रही
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश में बिजली खपत इस साल जून में सालाना आधार पर 4.4 प्रतिशत बढ़कर 139.23 अरब यूनिट रही।
नयी दिल्ली, 10 जुलाई देश में बिजली खपत इस साल जून में सालाना आधार पर 4.4 प्रतिशत बढ़कर 139.23 अरब यूनिट रही।
सरकारी आंकड़ों के अनुसार एक साल पहले इसी महीने में बिजली खपत 133.26 अरब यूनिट थी। यह जून 2021 में 114.48 अरब यूनिट थी।
बिजली की एक दिन में अधिकतम मांग को पूरा करने के लिये आपूर्ति जून 2023 में बढ़कर 223.23 गीगावाट (एक गीगावाट 1,000 मेगावाट के बराबर) रही। जून 2022 में किसी एक दिन में अधिकतम आपूर्ति 211.72 गीगावाट थी जबकि जून 2021 में 191.24 गीगावाट थी।
बिजली मंत्रालय के अनुसार गर्मी के मौसम में देश की बिजली मांग 229 गीगावाट तक पहुंचने का अनुमान था। लेकिन बेमौसम बारिश के कारण इस साल अप्रैल-मई में मांग अनुमानित स्तर तक नहीं पहुंच पाई।
इस साल देश में बारिश के कारण मार्च, अप्रैल और मई में बिजली की खपत प्रभावित हुई।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)