जरुरी जानकारी | देश में बिजली की खपत अप्रैल के पहले पखवाड़े में 10 प्रतिशत बढ़कर 70.66 अरब यूनिट पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश में बिजली की खपत इस साल अप्रैल के पहले पखवाड़े में सालाना आधार पर करीब 10 प्रतिशत बढ़कर 70.66 अरब यूनिट रही। यह आर्थिक गतिविधियों में सुधार को दर्शाता है।

नयी दिल्ली, 17 अप्रैल देश में बिजली की खपत इस साल अप्रैल के पहले पखवाड़े में सालाना आधार पर करीब 10 प्रतिशत बढ़कर 70.66 अरब यूनिट रही। यह आर्थिक गतिविधियों में सुधार को दर्शाता है।

बिजली मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, इस साल अप्रैल में एक से 15 तारीख के बीच बिजली खपत 70.66 अरब यूनिट रही जो एक साल पहले इसी अवधि में 64.24 अरब यूनिट थी।

किसी एक दिन में बिजली की अधिकतम मांग यानी अधिकतम आपूर्ति अप्रैल के पहले पखवाड़े में 218 गीगावाट रही जो एक साल पहले इसी अवधि में 206 गीगावाट थी।

बीते वर्ष एक दिन में बिजली की अधिकतम आपूर्ति अप्रैल में सर्वाधिक करीब 216 मेगावाट रही थी।

मंत्रालय ने बिजली की अधिकतम मांग इस साल गर्मियों (अप्रैल-जून) में 260 गीगावाट रहने का अनुमान जताया है। इसका कारण गर्मी का अधिक पड़ना है। पिछले साल सितंबर में बिजली की अधिकतम मांग 243 गीगावाट रही जो अबतक का सबसे ऊंचा आंकड़ा है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने इस साल गर्मियों के दौरान देश के ज्यादातर हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने का अनुमान जताया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia vs Oman, T20 World Cup 2026 40th Match Preview: आज ऑस्ट्रेलिया बनाम ओमान के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Organ Donation in India: अंगदान का महादान! अब आधार और ABHA आईडी से घर बैठे करें पंजीकरण, जानें मध्य प्रदेश सरकार की नई सम्मान नीति

Australia vs Oman, T20 World Cup 2026 40th Match Pitch Report And Weather Update: ऑस्ट्रेलिया बनाम ओमान के बीच 40वें मुकाबले में कैसा रहेगा पिच का मिजाज, बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Bittu Bajrangi Marriage Fraud: बिट्टू बजरंगी के साथ 'शादी का झांसा' देकर ठगी, नूंह हिंसा के आरोपी से लुटेरों ने ऐंठे 33 हजार रुपये; अलीगढ़ के मंदिर में इंतजार करता रह गया दूल्हा

\