जरुरी जानकारी | बिजली खपत जून में 9.74 प्रतिशत घटकर 106.48 अरब यूनिट रही

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश में कोविड-19 महामारी के चलते लागू लॉकडाउन से मांग में कमी की वजह से बिजली की खपत जून में 9.74 प्रतिशत घटकर 106.48 अरब यूनिट रह गई, जो एक साल पहले की समान अवधि में 117.98 अरब यूनिट थी।

नयी दिल्ली, एक जुलाई देश में कोविड-19 महामारी के चलते लागू लॉकडाउन से मांग में कमी की वजह से बिजली की खपत जून में 9.74 प्रतिशत घटकर 106.48 अरब यूनिट रह गई, जो एक साल पहले की समान अवधि में 117.98 अरब यूनिट थी।

हालांकि, बिजली की मांग में गिरावट का सिलसिला जून में कुछ कम हुआ, क्योंकि इसमें मई में 14.86 प्रतिशत और अप्रैल में 23.21 प्रतिशत गिरावट हुई थी।

यह भी पढ़े | Siikkim Lottery Results Today: सिक्किम राज्य लॉटरी का 1 जुलाई का लकी ड्रा रिजल्ट जारी, ऑनलाइन अभी sikkimlotteries.com पर देखें.

बिजली मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक सरकार द्वारा लॉकडाउन में राहत देने और देश में गर्मी का प्रकोप बढ़ने के बाद बिजली की खपत में सुधार हुआ है।

कोविड-19 महामारी के कारण लागू प्रतिबंधों के चलते इस साल अप्रैल, मई और जून में वाणिज्यिक तथा औद्योगिक गतिविधियां सुस्त रहीं, जिसके कारण बिजली की खपत में कमी हुई।

यह भी पढ़े | GST Day 2020: ‘वस्‍तु एवं सेवा कर’ की कुछ महत्‍वपूर्ण विशेषताएं, जो हर किसी को जानना बेहद जरुरी.

बिजली मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार इस साल जून में बिजली की कुल खपत 106.48 अरब यूनिट थी, जबकि पिछले साल इसी महीने में खपत 117.98 अरब यूनिट थी। मई में बिजली की खपत 102.18 अरब यूनिट थी।

आंकड़ों से पता चला है कि अप्रैल में बिजली की खपत 23.21 प्रतिशत घटकर 84.55 अरब यूनिट रह गई थी।

विशेषज्ञ ने उम्मीद जताई कि अगस्त तक बिजली की खपत या मांग सामान्य स्तर पर आ जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट