देश की खबरें | तीन राज्यों के चुनाव नतीजों से पता चलता है कि लोगों ने कांग्रेस को सिरे से खारिज कर दिया: मुंडा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने रविवार को कहा कि राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव नतीजों से पता चलता है कि लोगों ने कांग्रेस को सिरे से खारिज कर दिया और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)-नेतृत्व पर विश्वास जताया।

जमशेदपुर, तीन दिसंबर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने रविवार को कहा कि राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव नतीजों से पता चलता है कि लोगों ने कांग्रेस को सिरे से खारिज कर दिया और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)-नेतृत्व पर विश्वास जताया।

जनजातीय मामलों के मंत्री मुंडा ने तीन राज्यों में पार्टी की जीत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘कुशल’ नेतृत्व, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की रणनीति और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के मार्गदर्शन को श्रेय दिया।

मुंडा ने इन राज्यों में विधानसभा चुनावों के नतीजों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, ‘‘हमने (भाजपा) प्रचंड बहुमत के साथ मध्यप्रदेश को बरकरार रखा है और छत्तीसगढ़ तथा राजस्थान में सत्ता हासिल की है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इन राज्यों के नतीजों से साफ है कि लोगों ने कांग्रेस को सिरे से खारिज कर दिया है और मोदी जी के नेतृत्व पर भरोसा जताया है।’’

तीन राज्यों के लोगों को अहसास हुआ कि कांग्रेस के चुनावी वादे ‘झूठे’ थे और उन्होंने केंद्र में नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों पर भरोसा जताया ।

उन्होंने कहा, ‘‘चुनाव नतीजों से यह भी स्पष्ट हो गया है कि लोग देश के लिए भाजपा के समावेशी विकास और मोदी जी के कुशल नेतृत्व के साथ हैं।’’

उन्होंने कहा कि लोग सर्वांगीण विकास चाहते हैं।

मुंडा ने भाजपा कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत, लोगों के साथ उनके संवाद और सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के उचित कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के प्रयासों की भी सराहना की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\