देश की खबरें | एमसीडी की 26 अप्रैल की बैठक में महापौर और उपमहापौर का चुनाव होगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के महापौर और उपमहापौर के चुनाव के लिए 26 अप्रैल को एक अहम बैठक होगी। एमसीडी के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 12 अप्रैल दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के महापौर और उपमहापौर के चुनाव के लिए 26 अप्रैल को एक अहम बैठक होगी। एमसीडी के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

एमसीडी के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक इस आशय की अधिसूचना बुधवार को जारी की गई।

अधिकारी ने कहा, ‘‘महापौर और उपमहापौर के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया 18 अप्रैल को समाप्त होगी और दिल्ली नगर निगम की आम बैठक 26 अप्रैल को होनी है।’’

वित्तीय वर्ष की समाप्ति के बाद दिल्ली को नया महापौर मिलता है।

आधिकारिक सूत्रों ने तीन अप्रैल को कहा था कि नए महापौर के चुने जाने तक शैली ओबेरॉय ही यह पद संभालेंगी।

एक आधिकारिक सूत्र ने कहा, ‘‘ शहर के महापौर और उपमहापौर के चुनाव के लिए 26 अप्रैल को बैठक बुलाई गई है। ’’

उत्तरी दिल्ली के पूर्व महापौर जय प्रकाश ने कहा, ‘‘ महापौर का कार्यकाल समाप्त होने के बाद नियमानुसार एमसीडी की पहली बैठक में नए महापौर का चुनाव होना है। और, इसी तरह एक उपमहापौर भी चुना जाएगा। वित्तीय वर्ष 2023-24 शुरू होने के बाद 26 अप्रैल को होने वाली बैठक, नए वित्तीय वर्ष में पहली बैठक होगी।’’

रवि कांत अविनाश

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट