देश की खबरें | भाजपा की ओडिशा इकाई के अध्यक्ष का चुनाव एक जुलाई को

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को मतदाता सूची की घोषणा के साथ ही अपनी ओडिशा इकाई के प्रमुख के चुनाव की प्रक्रिया शुरू कर दी। पार्टी के एक पदाधिकारी ने यह जानकारी दी।

भुवनेश्वर, 29 जून भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को मतदाता सूची की घोषणा के साथ ही अपनी ओडिशा इकाई के प्रमुख के चुनाव की प्रक्रिया शुरू कर दी। पार्टी के एक पदाधिकारी ने यह जानकारी दी।

बालासोर के सांसद प्रताप चंद्र सारंगी को चुनाव के लिए राज्य निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि मतदान एक जुलाई को होगा और उसी दिन पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष की घोषणा की जाएगी।

उन्होंने कहा, ‘‘ विभिन्न पदों के लिए चुनाव भाजपा के डीएनए में है। बूथ से लेकर जिला स्तर तक की इकाइयों के चुनाव पूरे हो चुके हैं। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया रविवार को शुरू हो गई।’’

उन्होंने कहा कि संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया एक जुलाई तक पूरी हो जाएगी। सारंगी ने कहा कि मसौदा सूची पर आपत्तियां आमंत्रित करने के बाद चुनाव के लिए मतदाताओं की सूची को अंतिम रूप दे दिया गया है।

भाजपा के संविधान के अनुसार मतदाताओं में जिला अध्यक्ष, राज्य परिषद सदस्य शामिल हैं, जबकि ओडिशा के विधायकों और सांसदों में 10 प्रतिशत मतदाता हैं।

संगठनात्मक चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा करते हुए उन्होंने कहा कि इच्छुक नेता सोमवार सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे के बीच प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं।

सारंगी ने बताया कि उसी दिन दोपहर दो से तीन बजे के बीच जांच और शिकायतों की सुनवाई के बाद शाम चार बजे अंतिम नामांकन सूची प्रकाशित की जाएगी। इस पद के लिए मतदान एक जुलाई को सुबह 10 से 12 बजे के बीच होगा। उन्होंने बताया कि दोपहर 12:30 बजे तक नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे।

भाजपा नेता ने यह भी कहा कि पार्टी ओडिशा से राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों के पद के लिए चुनाव कराएगी।

उन्होंने बताया कि बिहार से सांसद संजय जायसवाल को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है और वह सोमवार को यहां पहुंचेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

लाड़की बहन योजना: eKYC पूरा न होने से लाखों महिलाएं सूची से बाहर, क्या सरकार देगी सुधार का एक और मौका?

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में आज दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs RR Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें