देश की खबरें | चुनाव में हार ने राहुल गांधी पर मानसिक रूप से असर डाला है: फडणवीस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने निर्वाचन आयोग पर टिप्पणी करने को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की आलोचना करते हुए सोमवार को कहा कि लगातार चुनावी में हार ने गांधी पर मानसिक रूप से असर डाला है।

मुंबई, 21 अप्रैल महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने निर्वाचन आयोग पर टिप्पणी करने को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की आलोचना करते हुए सोमवार को कहा कि लगातार चुनावी में हार ने गांधी पर मानसिक रूप से असर डाला है।

अमेरिका की यात्रा पर गए गांधी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत गठबंधन की जीत पर सवाल उठाए और आरोप लगाया कि निर्वाचन आयोग की (सरकार के साथ) ‘‘मिलीभगत’’ है।

इस तरह की टिप्पणियों को ‘बचकाना’ बताते हुए फडणवीस ने कहा, ‘‘मैं गांधी को सलाह दूंगा कि वह विदेश यात्रा करने और देश को बदनाम करने के बजाय लोगों के बीच जाकर काम करें। इससे (इस तरह के बयानों से) उन्हें वोट नहीं मिलेंगे। चुनावों में लगातार हार ने गांधी को मानसिक रूप से परेशान कर दिया है।’’

गांधी ने रविवार को अमेरिका में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दावा किया कि सरल शब्दों में कहें तो महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में राज्य में वयस्कों की संख्या से ज्यादा लोगों ने मतदान किया।

उन्होंने कहा, ‘‘निर्वाचन आयोग ने हमें शाम साढ़े पांच बजे तक के मतदान के आंकड़े दिए और शाम साढ़े पांच बजे से साढ़े सात बजे तक 65 लाख मतदाताओं ने मतदान कर दिया।’’

कांग्रेस नेता ने कहा कि इतने समय में इतने अधिक लोगों का मतदान केंद्र तक पहुंच कर वोट डालना संभव नहीं है।

उनका कहना था कि एक मतदाता को मतदान करने में लगभग तीन मिनट लगते हैं और अगर हिसाब लगाएं तो इसका मतलब है कि मतदाताओं की कतारें देर रात दो बजे तक लगी रही होंगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

उन्होंने कहा, ‘‘जब हमने उनसे वीडियोग्राफी के लिए कहा, तो उन्होंने न केवल इनकार कर दिया, बल्कि उन्होंने कानून भी बदल दिया ताकि अब हमें वीडियोग्राफी के लिए कहने की अनुमति न मिले।’’

गांधी ने कहा, ‘‘यह हमारे लिए बिल्कुल स्पष्ट है कि निर्वाचन आयोग की (सरकार से) मिलीभगत है और यह भी स्पष्ट है कि प्रणाली में कुछ गड़बड़ है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India TV के चेयरमैन रजत शर्मा की बेटी दिशा ने मुंबई में सुदर्शन एमजे से रचाई शादी, PM मोदी, शाहरुख, सलमान समेत कई बड़े चेहरे हुए शामिल; देखें वीडियो

SRH vs LSG, IPL 2026 10th Match T20 Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

RCB vs CSK, IPL 2026 11th Match Pitch Report: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या चेन्नई सुपरकिंग्स के गेंदबाज मचाएंगे कहर? रोमांचक मुकाबले से पहले यहां जानें पिच रिपोर्ट

Nitish Kumar: बिहार के बाद नीतीश कुमार का दिल्ली होगा अब नया ठिकाना, CM पद से इस्तीफे के बाद 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सदस्यता की शपथ