देश की खबरें | चुनावी तैयारियों का जायजा लेने मिजोरम जाएगा निर्वाचन आयोग का दल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अगले कुछ महीनों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए निर्वाचन आयोग का एक दल मंगलवार से मिजोरम का दौरा करेगा।

नयी दिल्ली, 28 अगस्त अगले कुछ महीनों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए निर्वाचन आयोग का एक दल मंगलवार से मिजोरम का दौरा करेगा।

यात्रा कार्यक्रम की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने यहां बताया कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार और चुनाव आयुक्त अनूप चंद्र पांडे तथा अरुण गोयल 29 अगस्त से 31 अगस्त तक आइजोल में रहेंगे।

चुनावी कार्यक्रमों की घोषणा से पहले निर्वाचन आयोग के लिए चुनावी राज्यों का दौरा करना सामान्य बात है।

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, मिजोरम और राजस्थान में विधानसभा चुनाव अक्टूबर और नवंबर में होने की संभावना है। आयोग ने पिछले सप्ताह छत्तीसगढ़ का दौरा किया था ताकि वहां की चुनावी तैयारियों की जानकारी ली जा सके।

मिजोरम विधानसभा का कार्यकाल इस साल 17 दिसंबर को समाप्त हो रहा है। पूर्वोत्तर के इस राज्य में मिजो नेशनल फ्रंट सत्ता में है।

तेलंगाना, राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की विधानसभाओं का कार्यकाल अगले साल जनवरी में अलग-अलग तारीखों पर समाप्त हो रहा है।

तेलंगाना में भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) सत्ता में है जबकि मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार है। छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कांग्रेस की सरकारें हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\