देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर में निर्वाचन आयोग की टीम ने मुख्य सचिव एवं डीजीपी के साथ विचार-विमर्श किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को जम्मू कश्मीर के मुख्य सचिव और पुलिस प्रमुख के साथ विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के संबंध में विचार- विमर्श किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

श्रीनगर, नौ अगस्त भारत निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को जम्मू कश्मीर के मुख्य सचिव और पुलिस प्रमुख के साथ विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के संबंध में विचार- विमर्श किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि आयोग के प्रतिनिधिमंडल में शामिल मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) राजीव कुमार और आयुक्तों ज्ञानेश कुमार तथा एस. एस. संधू ने अपने दौरे के दूसरे दिन जम्मू कश्मीर के मुख्य सचिव अटल डुल्लू और पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) आर आर स्वैन के साथ चर्चा की।

आयोग ने चुनाव करवाए जाने को लेकर प्रशासन के साथ सुरक्षा एजेंसियों की तैयारियों की समीक्षा की।

अधिकारियों ने बताया कि चुनाव आयोग की टीम ने चुनाव के लिए सुरक्षा बलों की तैयारी पर पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) से जानकारी ली।

अधिकारियों ने बताया कि बैठक में बलों की तैनाती, उम्मीदवारों को सुरक्षा प्रदान करने और चुनाव प्रचार के दौरान सुरक्षा के मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक के बाद चुनाव आयोग की टीम प्रवर्तन एजेंसियों के साथ समीक्षा बैठक करने के लिये जम्मू के लिए रवाना हुई। समीक्षा प्रक्रिया के बारे में मीडिया को जानकारी देने के लिए वह एक पत्रकार सम्मेलन भी करेंगे।

आयोग के दल ने दौरे के पहले दिन बृहस्पतिवार को केंद्र शासित प्रदेश में तत्काल चुनाव की मांग करने वाले राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ भी बैठक की थी।

जम्मू कश्मीर में 10 वर्षों के बाद विधानसभा चुनाव होंगे। यहां 2014 के बाद से विधानसभा चुनाव नहीं हुए हैं। 2018 में पूर्ववर्ती राज्य के विधान निकाय के भंग होने के बाद 2019 की शुरुआत में चुनाव होने थे।

पिछले वर्ष दिसंबर में उच्चतम न्यायालय ने केंद्र को 30 सितंबर 2024 तक चुनाव प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड