ताजा खबरें | निर्वाचन आयोग प्रधानमंत्री मोदी के चुनाव प्रचार करने पर रोक लगाए: अशोक गहलोत

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने निर्वाचन आयोग से बृहस्पतिवार को मांग की कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बांसवाड़ा और टोंक में दिए गए बयानों के मद्देनजर उनके चुनाव प्रचार करने पर रोक लगाई जानी चाहिए।

जोधपुर, 25 अप्रैल राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने निर्वाचन आयोग से बृहस्पतिवार को मांग की कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बांसवाड़ा और टोंक में दिए गए बयानों के मद्देनजर उनके चुनाव प्रचार करने पर रोक लगाई जानी चाहिए।

गहलोत ने कहा कि निर्वाचन आयोग ने राहुल गांधी के साथ-साथ नरेन्द्र मोदी को भी नोटिस दिया है, लेकिन वह आयोग को तभी निष्पक्ष मानेंगे, जब प्रधानमंत्री के चुनाव प्रचार पर रोक लगायी जायेगी।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस देश में लोकसभा चुनाव जीतने जा रही है, इसलिए मोदी चिंतित हो गए हैं और ऐसे बयान दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि उनके बयानों से पूरा देश ‘‘चिंतित और दुखी’’ है।

राजस्थान के बांसवाड़ा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने दावा किया कि अगर कांग्रेस सत्ता में आती है, तो वह मुसलमानों को धन का "पुनर्वितरण" करेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस की योजना लोगों की मेहनत की कमाई और संपत्ति ‘‘घुसपैठियों’’ और ‘‘जिनके अधिक बच्चे हैं’’ को देने की है।

टोंक में एक अन्य रैली में मोदी ने कांग्रेस पर दलितों, आदिवासियों और पिछड़ों के आरक्षण को कम कर संविधान की भावना के खिलाफ मुसलमानों को देने का प्रयास करने का भी आरोप लगाया था।

गहलोत ने दावा किया, ‘‘लोकसभा चुनाव का पहला चरण 19 अप्रैल को संपन्न हुआ था। कांग्रेस राजस्थान में नहीं बल्कि पूरे देश में अधिकांश सीट जीत रही है।’’ इससे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी घबरा गए हैं और उन्होंने बांसवाड़ा और टोंक में कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर जिस तरह की बोली वह समझ से परे है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Winner Prediction: टूर्नामेंट के 29वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

RSAW vs INDW, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Rahul Gandhi Citizenship Case: राहुल गांधी नागरिकता विवाद मामला, इलाहाबाद HC कल सुनेगा कांग्रेस नेता का पक्ष, FIR के आदेश पर फिलहाल रोक

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 156 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड