श्रीलंका में संसदीय चुनाव के लिए चुनाव आयोग की सभी दलों के साथ बैठक रही बेनतीजा

पार्टी के सदस्यों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

कोलंबो, 13 मई श्रीलंका में जून में संसदीय चुनाव कराने को लेकर चुनाव आयोग की सभी दलों के साथ बैठक बेनतीजा रही।

पार्टी के सदस्यों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने विपक्ष नियंत्रित संसद को समय से छह महीने पहले दो मार्च को भंग कर दिया था और 225 सदस्यीय सदन के लिए 25 अप्रैल को चुनाव कराने का एलान किया था।

चुनाव आयोग ने हालांकि मध्य अप्रैल में संसदीय चुनाव को कोरोना वायरस महामारी के कारण 20 जून तक के लिए स्थगित कर दिया था।

द्वीप राष्ट्र में कोविड-19 के अभी तक 889 मामले सामने आए हैं और नौ लोगों की इससे जान जा चुकी है।

संविधान के मुताबिक नई संसद की बैठक विघटन के बाद से तीन महीने के भीतर होनी चाहिये, लेकिन चुनाव की नयी तारीख से यह शर्त पूरी नहीं होती है।

कई विपक्षी दलों और नागरिक संगठनों ने उच्चतम न्यायालय का रुख करते हुए यह दलील दी थी कि संविधान के अनुसार संसद भंग होने के बाद नए सदन के गठन के लिए तीन महीने के अंदर चुनाव होना अनिवार्य है।

कोरोना वायरस के कहर के बीच जून में संसदीय चुनाव कराने पर फैसला लेने के लिए चुनाव आयोग ने मंगलवार को सभी दलों के साथ बैठक की थी।

बैठक में शामिल हुए लोगों ने बताया कि बैठक बेनतीजा रही।

सत्तारूढ़ एसएलपीपी पार्टी के महासचिव सागर करियावासम ने कहा, ‘‘अधिकतर लोगों ने कहा कि चुनाव कराके लोकतांत्रिक अधिकारों को सुनिश्चित किया जाए।’’

देश में हालांकि कोविड-19 प्रतिबंधों में ढील दी गई है, लेकिन कुछ नेताओं ने कहा कि वैश्विक महामारी के नियंत्रण में आने तक चुनाव नहीं कराए जाने चाहिए।

विपक्षी दल जेवीपी के नेता अनुरा कुमार दिसानायके ने कहा, ‘‘हम चुनाव कराने के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन लोगों के शवों पर इसे नहीं कराया जाना चाहिए।’’

कई सदस्यों ने इस बात को लेकर भी चिंता जाहिर की कि अगर चुनाव जून में होने हैं तो राजनीतिक दलों को चुनाव प्रचार करना होगा, जिससे ‘क्वारंटीन नियमों’ का उल्लंघन होगा।

उन्होंने यह भी कहा कि कोरोना वायरस के कारण उत्पन्न हुए स्वास्थ्य खतरे के कारण स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव संभव नहीं है।

राष्ट्रपति राजपक्षे ने सोमवार को लॉकडाउन में ढील देने का आदेश दिया था। कोरोना वायरस से निपटने के लिए 20 मार्च से यहां लॉकडाउन है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी