देश की खबरें | निर्चाचन आयोग ने त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए अधिसूचना जारी की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने त्रिपुरा की 60 सीटों पर होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को अधिसूचना जारी कर दी। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अगरतला, 21 जनवरी भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने त्रिपुरा की 60 सीटों पर होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को अधिसूचना जारी कर दी। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उम्मीदवार अब 30 जनवरी तक नामांकन पत्र जमा कर सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 31 जनवरी को की जाएगी और उम्मीदवारों द्वारा नाम वापस लेने की अंतिम तिथि दो फरवरी है।

अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी (एसीईओ) सुभाषीश बंदोपाध्याय ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 60 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान 16 फरवरी को होगा और मतगणना दो मार्च को की जाएगी।

कुल मिलाकर 28,13,478 मतदाता आगामी चुनाव में अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग करने के लिए पात्र हैं। अंतिम मतदाता सूची में रिकॉर्ड 65,044 नए मतदाताओं को शामिल किया गया है।

स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए सभी 3,328 मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग की जाएगी। बंदोपाध्याय ने कहा, “सभी मतदान केंद्रों पर न्यूनतम सुनिश्चित सुविधाएं-पेयजल, बिजली, शौचालय और रैंप उपलब्ध कराए गए हैं।”

एसीईओ ने कहा कि पूरे पूर्वोत्तर राज्य में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और केंद्रीय अर्धसैनिक बल मतदाताओं में विश्वास बढ़ाने के लिए इलाके में गश्त कर रहे हैं।

मतदान वाले राज्य में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त तीन विशेष पर्यवेक्षक शीघ्र ही वहां जाने वाले हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today, February 27: उत्तर भारत में समय से पहले 'गर्मी' की दस्तक; पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, जानें दिल्ली-मुंबई समेत अन्य शहरों का हाल

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Match Preview: आज ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Live Streaming In India: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच आज खेला जाएगा दूसरा वनडे, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

\