देश की खबरें | निर्वाचन आयोग का पर्यवेक्षकों से निष्‍पक्ष, स्‍वतंत्र चुनाव सुनिश्चित करने का आह्वान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. निर्वाचन आयोग ने सोमवार को अपने पर्यवेक्षकों से निष्‍पक्ष, स्‍वतंत्र और प्रलोभन मुक्‍त चुनाव सुनिश्चित करने का आह्वान किया और साथ ही इस बात पर जोर दिया कि केंद्रीय एवं राज्य बलों का विवेकपूर्ण इस्तेमाल हो ताकि उनकी तैनाती किसी खास पार्टी को फायदा नहीं पहुंचाए।

नयी दिल्ली, 11 मार्च निर्वाचन आयोग ने सोमवार को अपने पर्यवेक्षकों से निष्‍पक्ष, स्‍वतंत्र और प्रलोभन मुक्‍त चुनाव सुनिश्चित करने का आह्वान किया और साथ ही इस बात पर जोर दिया कि केंद्रीय एवं राज्य बलों का विवेकपूर्ण इस्तेमाल हो ताकि उनकी तैनाती किसी खास पार्टी को फायदा नहीं पहुंचाए।

लोकसभा चुनावों और कुछ राज्यों में विधानसभा चुनावों की घोषणा से पहले 2,100 से अधिक सामान्य, पुलिस और व्यय पर्यवेक्षकों की एक बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने पर्यवेक्षकों को स्‍वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए सभी को समान अवसर देने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि चुनाव डराने-धमकाने और प्रलोभन से मुक्त होने चाहिए।

कुमार ने उन्हें याद दिलाया कि पर्यवेक्षक के रूप में वे आयोग का प्रतिनिधित्व करते हैं और उनसे पेशेवर रूप से आचरण करने और उम्मीदवारों सहित सभी हितधारकों के लिए सुलभ होने की उम्मीद की जाती है।

निर्वाचन आयोग ने एक बयान में कहा कि पर्यवेक्षकों को मैदान पर अपने आचरण में सख्त लेकिन विनम्र रहने का निर्देश दिया गया।

पर्यवेक्षकों को पूरी चुनावी प्रक्रिया के दौरान आवंटित संसदीय निर्वाचन क्षेत्र की सीमाओं के भीतर शारीरिक रूप से सीमित रहने के लिए भी कहा गया है। इसमें कहा गया है कि उनके वाहनों में जीपीएस ट्रैकिंग लगाने का प्रस्ताव दिया गया है।

बयान के मुताबिक उनसे कहा गया है कि वे अपने फोन और ई-मेल पर हमेशा उपलब्ध रहें और उम्मीदवारों, दलों, मतदाताओं और मतदान कर्मियों की फोन कॉल का जवाब दें। इसमें कहा गया है, ‘‘इस संबंध में किसी भी शिकायत को आयोग द्वारा गंभीरता से लिया जाएगा।’’

बयान में कहा गया है कि पर्यवेक्षकों को पूरी चुनाव प्रक्रिया के दौरान अपने सहज स्थिति से बाहर आने की जरूरत है।

दिनभर के ब्रीफिंग सत्र के दौरान, अधिकारियों को वरिष्ठ उप चुनाव आयुक्त, उप चुनाव आयुक्तों और अन्य लोगों द्वारा चुनाव प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं के बारे में व्यापक और गहन जानकारी दी गई।

पर्यवेक्षकों को एक स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनावी प्रक्रिया सुनिश्चित करने का काम सौंपा गया है। ये पर्यवेक्षक पुलिस, सामान्य और व्यय पर्यवेक्षक भारतीय प्रशासनिक अधिकारी (आईएएस), भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस), भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) और अन्य संबद्ध सेवाओं से लिए जाते हैं।

पर्यवेक्षकों को चुनाव की घोषणा से पहले मतदान वाले क्षेत्रों में तैनात किया जाता है। ये पर्यवेक्षक राज्यों में चुनावी प्रक्रिया की निगहबानी करते हैं और अधिकारियों की आंख और कान के रूप में काम करते हैं।

आगामी चुनावों के लिए लगभग 900 सामान्य पर्यवेक्षक, 450 पुलिस पर्यवेक्षक और 800 व्यय पर्यवेक्षक तैनात किए जा रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट