ताजा खबरें | कर्नाटक में चुनाव अभियान आज होगा समाप्त

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. कर्नाटक की 14 लोकसभा सीट पर 26 अप्रैल को मतदान होना है, जिसके लिए प्रचार बुधवार शाम को समाप्त हो जाएगा।

बेंगलुरु, 24 अप्रैल कर्नाटक की 14 लोकसभा सीट पर 26 अप्रैल को मतदान होना है, जिसके लिए प्रचार बुधवार शाम को समाप्त हो जाएगा।

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में कर्नाटक की 14 लोकसभा सीट पर मतदान का यह पहला दौर है, जिसमें कुल 247 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

इन उम्मीदवारों में 226 पुरुष और 21 महिलाएं शामिल हैं।

कर्नाटक की इन 14 लोकसभा सीट पर सत्तारूढ़ कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)-जनता दल (सेक्युलर) गठबंधन के बीच सीधा मुकाबला है।

कर्नाटक में पहले दौर के चुनाव में कांग्रेस सभी 14 सीट पर चुनाव लड़ रही है तो वहीं भाजपा 11 और उसकी गठबंधन सहयोगी जद(एस) तीन सीट पर चुनाव मैदान में है।

जद(एस) के खाते में आई सीट हैं हासन, मांड्या और कोलार।

उपरोक्त तीन सीट के अलावा, जिन लोकसभा क्षेत्रों में शुक्रवार को मतदान होगा उनमें उडुपी-चिकमंगलूर, दक्षिण कन्नड़, चित्रदुर्ग, तुमकुर, मैसुरु, चामराजनगर, बेंगलुरु ग्रामीण, बेंगलुरु उत्तर, बेंगलुरु सेंट्रल, बेंगलुरु दक्षिण और चिक्कबल्लापुर शामिल है।

कर्नाटक में पिछले एक महीने से जारी प्रचार अभियान में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने भाजपा के लिए बढ़-चढ़ कर रैलियों में हिस्सा लिया और कई रोडशो किए। इनके अलावा भाजपा अध्यक्ष जे.पी.नड्डा, कुछ केंद्रीय मंत्रियों और गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत भी जमकर प्रचार किया है।

भाजपा नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा और पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष बी वाई विजयेंद्र ने भी प्रचार अभियान में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया है।

वहीं कांग्रेस की ओर से पार्टी मल्लिकार्जुन खरगे, पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी व प्रियंका गांधी, मुख्यमंत्री सिद्धरमैया, उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार और तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने प्रचार अभियान का मोर्चा संभाला।

चिक्काबल्लापुर से सबसे ज्यादा 29 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं वहीं बेंगलुरु सेंट्रल से 24 और दक्षिण कन्नड़ से सबसे कम नौ उम्मीदवार चुनावों में अपनी चुनावी किस्मत आजमा रहे हैं। राज्य में लोकसभा की कुल 28 सीट हैं और बाकी बची 14 सीट पर सात मई को मतदान होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs MI, IPL 2026 54th Match Stats And Preview: रायपुर में आज होगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम मुंबई इंडियंस के बीच हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच में बन सकते हैं ये बड़े रिकॉर्ड्स

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 55वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को हराकर जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी दिल्ली कैपिटल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs MI, IPL 2026 54th Match Toss Winner Prediction: शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम मुंबई इंडियंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

CSK vs LSG, IPL 2026 53rd Match Scorecard: एमए चिदंबरम स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स ने चेन्नई सुपरकिंग्स के सामने रखा 204 रनों का टारगेट, जोश इंग्लिस ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड