Mumbai Lift Accident Video: मुंबई में लिफ्ट में फंसने से बुजुर्ग महिला की मौत

मुंबई में एक रिहायशी इमारत में लिफ्ट गिरने के कारण 62 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई. पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी.

Mumbai Lift Accident Video

मुंबई, 2 नवंबर : मुंबई में एक रिहायशी इमारत में लिफ्ट गिरने के कारण 62 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई. पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि यह घटना 21 अक्टूबर को चारकोप इलाके में एक बहुमंजिला इमारत में उस वक्त हुई जब महिला सुबह की सैर पर निकलने के लिए लिफ्ट के जरिए चौथी मंजिल से नीचे जा रहीं थीं.

चारकोप थाने के एक अधिकारी ने कहा, जैसे ही महिला लिफ्ट में चढ़ीं वह तीसरी और चौथी मंजिल के बीच में फंस गईं. महिला ने मदद के लिए शोर मचाया और जब उनके बेटे ने लिफ्ट का दरवाजा खोलने का प्रयास किया तो उसे बिजली का झटका लगा इसलिए बिजली की आपूर्ति बंद कर दी गई. अधिकारी ने बताया कि इसके बाद इमारत के एक सुरक्षा गार्ड ने लिफ्ट के दरवाजे को खोलने का प्रयास किया, तो वह झटके से नीचे की ओर गिर गई. यह भी पढ़ें : Morbi Bridge Accident: ‘कांग्रेशनल इंडिया कॉकस’ ने भारत के लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की

उन्होंने बताया कि महिला को गंभीर चोटें आईं और उन्हें नजदीक के एक अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. अधिकारी ने कहा कि चारकोप पुलिस ने बाद में उक्त घटना के संबंध में दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया

Share Now

संबंधित खबरें

Shreyas Iyer IPL Stats Against MI: आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है श्रेयस अय्यर का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

Jasprit Bumrah IPL Stats Against PBKS: आईपीएल इतिहास में पंजाब किंग्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन, जानिए आंकड़े

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Scorecard: चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को महज 146 रनों पर रोका, रसिख सलाम डार ने 4 चटकाए विकेट; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड