देश की खबरें | मुंबई के सायन अस्पताल में कार से टक्कर लगने पर एक बुजुर्ग महिला की मौत : पुलिस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य मुंबई के एक अस्पताल में एक तेज रफ्तार कार द्वारा कथित रूप से टक्कर मार देने से एक वृद्ध महिला की मौके पर ही मौत हो गयी। एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

मुंबई, 25 मई मध्य मुंबई के एक अस्पताल में एक तेज रफ्तार कार द्वारा कथित रूप से टक्कर मार देने से एक वृद्ध महिला की मौके पर ही मौत हो गयी। एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह हादसा लोकमान्य तिलक महानगरपालिका सर्वसाधारण अस्पताल उर्फ सायन अस्पताल के परिसर में शुक्रवार रात में हुआ।

सायन थाने के अधिकारी का कहना है कि इस हादसे में जान गंवाने वाली महिला की अबतक पहचान नहीं हो पायी है।

उन्होंने कहा, ‘‘प्राथमिक सूचना के मुताबिक इस महिला को एक कार ने टक्कर मारी लेकिन हम मामला दर्ज करने से पहले अस्पताल के बयान/रिपोर्ट की प्रतीक्षा कर रहे हैं।’’

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने जानकारियां जुटायी हैं जिससे पता चलता है कि अस्पताल परिसर में कार हादसे में महिला की जान गयी।

उन्होंने कहा, ‘‘ मामले की जांच की जा रही है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Toss Winner Prediction: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कौन होगा टॉस का बॉस. मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 265 रनों का टारगेट, केएल राहुल और नीतीश राणा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Winner Prediction: सवाई मानसिंह स्टेडियम में आज राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

LHQ vs PSZ, PSL 2026 38th Match Live Streaming: आज लाहौर कलंदर्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त