देश की खबरें | कचरा संग्रहण वाहन को पीछे मोड़ते समय उसके नीचे आने से बुजुर्ग की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे शहर में शुक्रवार को नगर निगम के कचरा संग्रहण वाहन द्वारा गलती से कुछ दूर तक घसीटे जाने के कारण 79 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
ठाणे, 24 जनवरी महाराष्ट्र के ठाणे शहर में शुक्रवार को नगर निगम के कचरा संग्रहण वाहन द्वारा गलती से कुछ दूर तक घसीटे जाने के कारण 79 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि, यह घटना सुबह करीब नौ बजे दिवा के संतोष नगर इलाके में तुलजा भवानी मंदिर के पास हुयी।
आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तड़वी ने बताया कि मरने वाले की पहचान सीताराम टोटाम (79) के तौर पर हुयी है। उन्होंने बताया कि सुबह जब कूड़ा उठाने वाली गाड़ी उनके इलाके में आई तो वह कूड़ा फेंकने के लिए मौके पर आए थे।
उन्होंने बताया कि वाहन पीछे की ओर मुड़ते समय गलती से उनसे टकरा गया और पिकअप वैन उन्हें काफी दूर तक घसीटती हुई ले गई। चालक एवं अन्य कर्मचारियों को इस बात का पता नहीं चला।’’
अधिकारी ने बताया कि बाद में टोटाम को छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है और पुलिस घटना की जांच कर रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)