देश की खबरें | उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में मामूली विवाद में बुजुर्ग की हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शाहजहांपुर जिले में मामूली विवाद के बाद दो लोगों ने एक बुजुर्ग की कथित तौर पर चाकू से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

शाहजहांपुर (उप्र), 14 जून शाहजहांपुर जिले में मामूली विवाद के बाद दो लोगों ने एक बुजुर्ग की कथित तौर पर चाकू से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि घटना शुक्रवार रात अल्लाहगंज थाना क्षेत्र के धरमपुर पिडडिया गांव में उस समय की है जब कल्याण (72) अपने घर में थे तो कथित तौर पर नशे में धुत जयवीर और विजेंद्र वहां पहुंचे।

पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने बताया कि दोनों का कल्याण से मामूली विवाद हो गया जिसके बाद उन्होंने बुजुर्ग पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

उन्होंने बताया कि कल्याण की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने विजेंद्र को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने जयवीर तथा विजेंद्र के खिलाफ हत्या के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है और जयवीर की तलाश की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

\