देश की खबरें | नासिक में लू लगने से बुजुर्ग की मौत; चंद्रपुर में पारा 46.4 डिग्री सेल्सियस पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के नासिक शहर में लू लगने से 68 साल के एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गयी । पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी । प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 46.4 डिग्री सेल्सियस चंद्रपुर जिले में दर्ज किया गया है ।

नासिक/नागपुर, 29 अप्रैल महाराष्ट्र के नासिक शहर में लू लगने से 68 साल के एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गयी । पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी । प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 46.4 डिग्री सेल्सियस चंद्रपुर जिले में दर्ज किया गया है ।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान नासिक रोड निवासी मोहन चांदमल वर्मा के रूप में की गयी है । उन्होंने बताया कि वर्मा बृहस्पतिवार को दोपहर में शहर के मखमलाबाद क्षेत्र में अपने परिचित से मिलने निकले थे कि अचानक वह बेहोश हो गये ।

अधिकारियों ने बताया कि वरिष्ठ नागरिक को पास के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि मौत का कारण लू है ।

नासिक शहर में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

इस बीच, विदर्भ क्षेत्र के चंद्रपुर जिले में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 46.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे अधिक है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग, नागपुर केंद्र के अनुसार, चंद्रपुर के बाद दूसरा सबसे गर्म जिला अकोला था जहां अधिकतम तापमान 45.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके बाद वर्धा (45.5 डिग्री सेल्सियस), नागपुर (45.2), यवतमाल (45.2), अमरावती (45), गोंदिया (43.8), वाशिम (43.5), बुलढाणा (42.8) और गढ़चिरौली (42.4 डिग्री सेल्सियस) जिले हैं।

विभाग ने शनिवार के लिए नागपुर, वर्धा, चंद्रपुर, यवतमाल और अकोला जिलों के वास्ते 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट