शराब खरीदने के लिए पैसे न देने पर बुजुर्ग की हत्या: दिल्ली पुलिस

दिल्ली में चाय की एक दुकान के मालिक 70 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या कथित रूप से इसलिए की गई थी क्योंकि उन्होंने अपने परिचित शख्स को शराब खरीदने के लिए पैसे देने से इनकार कर दिया था.

दिल्ली पुलिस (Photo Credits: Twitter)

नयी दिल्ली, 16 अक्टूबर : दिल्ली में चाय की एक दुकान के मालिक 70 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या कथित रूप से इसलिए की गई थी क्योंकि उन्होंने अपने परिचित शख्स को शराब खरीदने के लिए पैसे देने से इनकार कर दिया था. पुलिस ने रविवार को बताया कि आरोपी की पहचान 44 वर्षीय जोहन केवत के तौर पर हुई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. वहीं मृतक की शिनाख्त ‘चिल्लर बाबा’ के तौर पर की गई है जिनकी यहां निगमबोध घाट पर चाय की दुकान थी. पुलिस के मुताबिक, आरोपी अपने पैसे बुजुर्ग के पास रखवाता था.

पुलिस ने बताया कि घटना 13 और 14 अक्टूबर की दरमियानी रात में हुई है जब आरोपी ने ‘चिल्लर बाबा’ से अपने पैसे मांगे ताकि वह शराब खरीद सके, लेकिन बुजुर्ग ने उसे पैसे देने से मना कर दिया और उसे कथित रूप से अपशब्द कहे. पुलिस के अनुसार बुजुर्ग व्यक्ति पर आरोपी ने डंडे से प्रहार किया और बुजुर्ग की मौत होने के बाद मौके से भाग गया. उत्तर दिल्ली के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) सागर सिंह कालसी ने बताया कि 14 अक्टूबर को पुलिस को फोन कर सूचित किया गया कि यमुना के तट पर पहाड़ी घाट के पास एक शव पड़ा है. उन्होंने बताया कि शव के सिर पर चोट के निशान थे. यह भी पढ़ें : सांड, नीलगाय के हमले में जान गंवाने वालों को मुआवजा देगी उप्र सरकार

डीसीपी ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया और निगमबोध घाट पर लगे 30 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई और 30 से ज्यादा लोगों से पूछताछ के बाद केवत को पकड़ लिया गया.

डीसीपी के मुताबिक, उसने पुलिस को बताया कि वह आठ साल से बुजुर्ग को जानता था और उनका बहुत करीबी था और वह उनके पास अपने पैसे रखवाता था.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से रौंदा, प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 265 रनों का टारगेट, केएल राहुल और नीतीश राणा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

बेंगलुरु में युवती से धोखेबाजी: प्यार के जाल में फंसाकर किया यौन शोषण, गर्भवती होने पर छोड़कर भागा आरोपी गिरफ्तार

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट