जरुरी जानकारी | कौशल आधारित रोजगार को बढ़ावा देने के लिए ईएलसीआईएनए, विजन इंडिया में साझेदारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. इलेक्ट्रॉनिक इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ऑफ इंडिया (ईएलसीआईएनए) ने अपने डिजिटल मंच से आईटीआई, डिप्लोमा और कुशल प्रतिभाओं के लिए देश का पहला विशेष नौकरी पोर्टल जस्टजॉब को एकीकृत करने के उद्देश्य से विजन इंडिया सर्विसेज प्राइवेट लि. के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।

नयी दिल्ली, चार जुलाई इलेक्ट्रॉनिक इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ऑफ इंडिया (ईएलसीआईएनए) ने अपने डिजिटल मंच से आईटीआई, डिप्लोमा और कुशल प्रतिभाओं के लिए देश का पहला विशेष नौकरी पोर्टल जस्टजॉब को एकीकृत करने के उद्देश्य से विजन इंडिया सर्विसेज प्राइवेट लि. के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।

विजन इंडिया ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि इस सहयोग का उद्देश्य ईएलसीआईएनए के सदस्य संगठनों को जस्टजॉब पोर्टल के माध्यम से नौकरी के लिए तैयार उम्मीदवारों तक पहुंच को सुगम बनाकर उद्योग की मांग और कुशल कार्यबल की आपूर्ति के बीच के अंतर को पाटना है।

यह रणनीतिक एकीकरण भारत के इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण परिवेश को कुशल कार्यबल से जोड़ने में एक महत्वपूर्ण कदम है।

विजन इंडिया के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) विवेक कुमार ने कहा, “यह साझेदारी प्रतिभा को अवसर से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, और हम भारत के इलेक्ट्रॉनिक उद्योग को कुशल कार्यबल तैयार करने में सहयोग देने के लिए उत्साहित हैं।”

यह समझौता उद्योग संगठन ईएलसीआईएनए के महासचिव राजू गोयल, निदेशक योगेश अदालतवाले और विजन इंडिया के कारोबार प्रमुख राजीव सिंह की उपस्थिति में हुआ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Stats And Preview: दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Key Players To Watch Out: आज दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें